झारखंड के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी, मध्यप्रदेश की तर्ज पर महिलाओं के लिए गोगो दीदी योजना, हर महीने 2100 मिलेंगे

Date:

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इसमें 5 साल में 5 लाख स्वरोजगार, 287500 युवाओं को पक्की नौकरी देने के साथ ही 25 वादे किए गए हैं। मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना की तर्ज पर गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये देने का वादा भी किया गया है।

केंद्रीय कृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के 25 साल पूरे होने पर भाजपा के 25 संकल्प नाम से घोषणा पत्र जारी किया है। शाह ने कहा कि ये चुनाव केवल सरकार बदलने का चुनाव नहीं है, बल्कि झारखंड का भविष्य सुरक्षित करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि ये यहां की जनता को तय करना है कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार चाहिए या विकास के रास्ते पर चलती हुई मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार। शाह ने कहा कि बेरोजगारी और पेपर लीक से त्रस्त युवा आज भाजपा के साथ अपना भविष्य ढूंढ रहे हैं।

हेमंत सरकार ने घुसपैठियों को बढ़ावा दिया

संकल्प पत्र जारी करते हुए गृह मंत्री शाह ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2004-14 के बीच यूपीए सरकार के दौरान झारखंड को सिर्फ 84 हजार करोड़ रुपया मिले थे, जबकि मोदी जी ने 2014-24 के बीच में 3 लाख 8 हजार करोड़ रुपया दिया है। हेमंत सोरेन सरकार के दौरान झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 29 प्रतिशत की वृद्धि है और बलात्कार के मामले 42 प्रतिशत बढ़े हैं। शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन ने घुसपैठियों को पनाह दी है। घुसपैठियों में उनको अपना वोट बैंक दिखाई देता है। घुसपैठियों के कारण ​आदिवासियों की संख्या घट रही है। मैं आपसे वादा करता हूं कि भाजपा सरकार आएगी, तो घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकालेगी। हम रोटी, बेटी और माटी तीनों का संरक्षण करेंगे।

महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए

भाजपा के संकल्प पत्र में कई घोषणाएं की गई हैं। इसमें मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना की तर्ज पर गोगो दीदी योजना भी शामिल है। इसके तहत हर महीने की 11 तारीख को झारखंड की सभी महिलाओं के बैंक खाते में 2,100 रुपए दिए जाएंगे। झारखंड के सभी परिवारों को 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर और साल में दो मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे। 5 वर्षों के भीतर झारखंड के युवाओं के लिए 5 लाख स्वरोजगार के अवसर सृजन होंगे। इसके अलावा 2,87,500 सरकारी पदों पर पारदर्शी तरीके से भर्ती की जाएगी। झारखंड के प्रत्येक नागरिक को घर बनाने के लिए निःशुल्क बालू दिया जाएगा। 21 लाख घरों के लिए पीएम आवास योजना का पूर्ण कार्यान्वयन सुनिश्चित होगा। बीएड, नर्सिंग और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए सरकारी संस्थानों में निःशुल्क शिक्षा मिलेगी और निजी संस्थानों में ट्यूशन फीस के खर्च को सरकार वहन करेगी। फूलो-झानो पढ़ो बिटिया योजना के तहत राज्य के गरीब और पिछड़े वर्ग की प्रत्येक बालिका को पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक गर्भवती महिला को 6 पोषण किट और 21हजार रुपए की सहायता मिलेगी। झारखंड में 10 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज और राज्य के प्रत्येक जिले में एक नर्सिंग प्रशिक्षण कॉलेज स्थापित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

त्रिशुर। केरल के त्रिशूर जिले के मुंडथिक्कोडु इलाके में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट गया। इस हादसे में  13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। बताया जाता है कि  विस्फोट के समय यूनिट में करीब 40 लोग काम कर रहे थे। यह विस्फोट उस पटाखा इकाई में हुआ, जहां त्रिशूर पूरम के थिरुवंबाडी गुट के लिए आतिशबाजी के सैंपल तैयार किए जा रहे थे। इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 5 लोगों की हालत बेहद ही गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी, जिसमें आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के बाद इलाके में घना धुआं और आग फैल गई, जिससे बचाव कार्यों में भी कठिनाई आई। घटनास्थल पर मौजूद अधजले और बिना फटे विस्फोटकों के कारण राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे धमाके की तीव्रता और वहां मौजूद विस्फोटक सामग्री के पैमाने का अंदाजा लगाया जा सकता है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल के त्रिशूर में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके में लोगों की जान जाने पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पीएमओ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।