तीसरी बार झारखंड की कमान हेमंत सोरेन के हाथ, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Date:

रांची। हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। गुरुवार को उन्होंने एक बार फिर शपथ ली। बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हेमंत सोरेन हाल ही में जमानत पर रिहा हुए हैं। ईडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन झारखंड के सीएम बने थे।

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। झामुमो ने इससे पहले दिन में बताया था कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है और वह सात जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। झामुमो नीत गठबंधन ने बाद में 4 जुलाई को शपथ का फैसला किया।

पहली बार 2013 में सीएम बने थे हेमंत
सबसे पहली बार वह 2013 में सीएम बने थे। इसके बाद 2019 में झामुमोकांग्रेसराजद गठबंधन ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और वे दूसरी बार सीएम बने थे। हेमंत सोरेन झारखंड में तीन बार सीएम पद की शपथ लेने वाले तीसरे नेता होंगे। इसके पहले उनके पिता शिबू सोरेन और भाजपा के अर्जुन मुंडा तीनतीन बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।