गोवा नाइटक्लब हादसा: सिलेंडर विस्फोट से लगी आग में 23 की मौत, सीएम बोले—“लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं”
गोवा के अर्पोरा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग में कम से कम 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि यह आग सिलेंडर विस्फोट के कारण लगी हो सकती है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पंजाब में दर्दनाक हादसा: डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत… आखिर किसकी लापरवाही बनी मौत की वजह?
- Raisen-Bhopal National Highway पर बड़ा हादसा, दो बसों की टक्कर में पांच की मौत, 35 यात्री घायल
- Noida Fire Breaking: IVY County और शर्मा मार्केट में एक ही दिन दो बड़ी आग की घटनाएं
- Muzaffarpur Hospital Fire: ICU में लगी भीषण आग, मौतों का आंकड़ा बढ़ने का डर, कई मरीज झुलसे

हादसे में जान गंवाने वालों में ज़्यादातर लोग क्लब के किचन में काम करने वाले कर्मचारी थे, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। कुछ पर्यटक भी इस दुर्घटना का शिकार बने।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस घटना को “गोवा के लिए बेहद दुखद दिन” बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा,
“अर्पोरा में हुई आग की बड़ी घटना में 23 लोगों की जान चली गई है। मैं सभी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”
सीएम सावंत हादसे की जगह पर पहुंचे और तुरंत उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा,
“आग की वास्तविक वजह का पता लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”


