झारखंड के सारंडा में आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

Date:

रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा के जंगल में आईआईडी ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। यह घटना नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। दोनों जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया।

बताया जाता है कि सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि सारंडा जंगल में नक्सली गतिविधियां सक्रिय है। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान जवानों का पैर नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी पर पड़ गया। इससे दो जवान घायल हो गए। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन जारी है। इसी क्रम में, पहले से लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए. दोनों जवानों की हालत अभी स्थिर है। घायल जवानों को तुरंत घटनास्थल से निकाला गया और पास के कैंप में प्राथमिक इलाज दी गई। उनकी चोटों की गंभीरता और बेहतर मेडिकल सुविधा सुनिश्चित करने के लिए, दोनों जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची एयरलिफ्ट किया जा रहा है, जहां उन्हें एक ऊंचस्तरीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।