बोकारो में झारखंड पुलिस और CRPF की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 8 माओवादी ढेर
झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 8 संदिग्ध माओवादियों को मार गिराया गया है। यह मुठभेड़ सोमवार सुबह 5:30 बजे बोकारो के जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र के लालपनिया स्थित लुगु पहाड़ी इलाके में हुई।

माओवादी हमले की सूचना पर चला सर्च ऑपरेशन
झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ को खुफिया जानकारी मिली थी कि लुगु पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों का एक समूह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। इस सूचना के बाद सीआरपीएफ की कोबरा 209 यूनिट और झारखंड पुलिस की ‘जगुआर टीम’ ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
माओवादियों ने किया हमला, जवाब में 8 ढेर
इंस्पेक्टर जनरल अमोल विनुकांत होमकर ने बताया कि जब सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे, तो माओवादियों ने हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में अब तक 8 माओवादी मारे जा चुके हैं, और इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी अभी भी जारी है।
भारी मात्रा में हथियार बरामद
मुठभेड़ स्थल से AK-47, इंसास राइफल और अन्य हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है।
करोड़ों के इनामी माओवादी मारे गए
पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि सीपीआई (माओवादी) की कोर कमेटी का सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम है, इस क्षेत्र में मौजूद है। अब तक की जानकारी के अनुसार, मारे गए माओवादियों में:
-
प्रयाग मांझी उर्फ विवेक (1 करोड़ का इनामी)
-
साहेब राम मांझी (SAC सदस्य)
-
अरविंद यादव (10 लाख का इनामी)
शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क को गहरा झटका लगा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Bengal Politics Shocker: TMC विधायक मदन मित्रा पर ED का बड़ा एक्शन! भर्ती घोटाले में सोना-नकदी रिश्वत का खेल? 7 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
- Middle East Crisis: होर्मुज में बड़ा एक्शन! अमेरिका ने मार गिराए ईरान के 2 ड्रोन, क्या युद्ध की ओर बढ़ रही दुनिया?
- CBSE Revaluation 2026: 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! खुल गया Verification & Re-evaluation Portal, क्या बढ़ सकते हैं आपके अंक?
- अमेरिका में बड़ा एक्शन! ‘ऑपरेशन चेकमेट’ में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अब होगी देश निकाले की कार्रवाई
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
- हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच ढहा निर्माणाधीन पुल, 5 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका



