अमेरिका के व्यापार समझौतों पर चीन की सख्त चेतावनी: उठाएगा जवाबी कदम
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह उन देशों का विरोध करेगा जो अमेरिका के साथ ऐसे व्यापारिक समझौते कर रहे हैं जिनसे चीन के हितों को नुकसान पहुंच सकता है। मंत्रालय ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि ऐसे समझौते होते हैं, तो चीन कड़े जवाबी कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
“तुष्टीकरण से शांति नहीं मिलती”
चीन ने यह भी कहा कि तुष्टीकरण की नीति अपनाकर शांति स्थापित नहीं की जा सकती। मंत्रालय के मुताबिक, चीन अमेरिका की एकतरफा नीतियों का सामना करने के लिए अन्य देशों के साथ मिलकर काम करेगा।
ट्रंप के टैरिफ फैसले के बाद बढ़ा तनाव
चीन का यह बयान उन रिपोर्ट्स के बाद आया है, जिनमें कहा गया है कि अमेरिका अन्य देशों पर चीन के साथ व्यापार सीमित करने का दबाव डाल सकता है, और इसके बदले उन्हें टैरिफ में छूट दी जा सकती है।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ़ लगाने की घोषणा के बाद से अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ़ वॉर शुरू हो गया है, जिससे वैश्विक व्यापार पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- US Tariff Shock: क्या भारत पर फिर गिरेगा Trump Tariff Bomb? अमेरिका के नए प्रस्ताव से बढ़ी व्यापार युद्ध की आशंका
- अमेरिका में बड़ा एक्शन! ‘ऑपरेशन चेकमेट’ में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अब होगी देश निकाले की कार्रवाई
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान
- चीन की रेगिस्तान में ‘न्यूक्लियर फोर्ट्रेस’! अमेरिका को जवाब देने की तैयारी, शिनजियांग में बन रहा विशाल गुप्त सैन्य अड्डा


