चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया, आईपीएल के इस सीजन में सीएसके को मिली पहली जीत

Date:

चेन्नई। आईपीएल 2026 के 18 वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया। सीएसके की इस सीजन में पहली जीत है। दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।

चेन्नई ने संजू सैमसन के शतक के दम पर  20 ओवर में दो विकेट खोकर 212 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छी शुरुआत के बावजूद लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी। चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन के शतक की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट खोकर 212 रन बनाए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और निसांका ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 30 गेंद में 61 रन की साझेदारी हुई। राहुल 10 गेंद में 18 और निसांका 24 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल एक रन ही बना सके। समीर रिजवी ने 6 रन बनाए। डेविड मिलर 14 गेंद में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आशुतोष 19 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंद में 60 रन बनाए। कुलदीप 4 और एनगिडी तीन रन ही बना सके। अंशुल ने लुंगी को आउट करके दिल्ली की पारी का अंत किया। अंशुल ने तीन विकेट लिए।

पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 18 गेंद में 15 रन बनाए। सैमसन ने 56 गेंदों की नाबाद पारी में 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। उन्हें दूसरे छोर से आयुष महात्रे का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने रिटायर आउट होने से पहले 36 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। सैमसन के आईपीएल करियर का यह चौथा शतक और सुपरकिंग्स के लिए पहला शतक है। कैपिटल्स के लिए एकमात्र सफलता अक्षर पटेल को मिली।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हैदराबाद। शुक्रवार शाम हैदराबाद–जयपुर स्पेशल ट्रेन के एक खाली कोच में आग लग गई। ट्रेन अपने डिपार्चर टाइम जो कि शाम 7:50 बजे का था, रवाना होने से पहले प्लेटफॉर्म पर लगाई जा रही थी, तभी करीब 6:45 बजे धुआं और आग दिखाई दी।