विश्व प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, सैन फ्रांसिस्को में चल रहा था इलाज

Date:

नई दिल्ली। विश्व विख्यात तबला वादक और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। सैन फ्रांसिस्को में उनका इलाज चल रहा था। वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। सोमवार सुबह उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की है। परिवार के मुताबिक हुसैन इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित थे। परिवार ने बताया कि वे पिछले दो हफ्ते से सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में भर्ती थे। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया था। वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली।

उल्लेखनीय है कि रविवार देर रात उनके निधन की खबर आई थी। भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी निधन संबंधी पोस्ट शेयर की थी, लेकिन बाद में इसे हटा लिया गया था। इसके बाद जाकिर के भतीजे आमिल ऑलिया ने इस खबर का खंडन किया था, लेकिन सोमवार सुबह उनके परिवार ने निधन की पुष्टि कर दी है। परिवार ने जाकिर की मौत की पुष्टि करते हुए ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी की है।

उनका जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। उस्ताद जाकिर हुसैन को 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। जाकिर हुसैन को तीन ग्रैमी अवॉर्ड भी मिल चुके थे। उनके पिता का नाम उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी और मां का नाम बीवी बेगम था। जाकिर के पिता अल्लाह रक्खा भी तबला वादक थे। जाकिर हुसैन की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के माहिम स्थित सेंट माइकल स्कूल से हुई थी। इसके अलावा उन्होंने ग्रेजुएशन मुंबई के ही सेंट जेवियर्स कॉलेज से किया था। जाकिर हुसैन ने सिर्फ 11 साल की उम्र में अमेरिका में पहला कॉन्सर्ट किया था। 1973 में उन्होंने अपना पहला एल्बमलिविंग इन मैटेरियल वर्ल्डलॉन्च किया था। साल 1999 में उन्हेंयूएस नेशनल एंडॉमेंट फॉर आर्ट्सने नेशनल हेरिटेज फेलोशिप से सम्मानित किया था, इसके बाद उस्ताद जाकिर हुसैन को भारतीय शास्त्रीय संगीत के ग्लोबल एंबेसडर के रूप में मान्यता मिली।

अमिताभ बच्चन सहित कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

अमिताभ बच्चन, करीना कपूर खान, सोनाली बेंद्रे, रणवीर सिंह सहित तमाम सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया पर महान तबला विशेषज्ञ को श्रद्धांजलि दी है। अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा- एक बहुत दुखद दिनइसके बाद उन्होंने अपने ब्लॉग पर जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी और लिखाएक प्रतिभा .. एक बेजोड़ उस्तादएक अपूरणीय क्षतिजाकिर हुसैन .. .हमें छोड़कर चले गए …। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने उस्ताद जाकिर हुसैन को पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी। तबलावादक की तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने उनके जाने का गम साझा किया। वहीं करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखासंगीत के दिग्गज को सलाम, जो विश्व संगीत की दुनिया में अपनी खाली जगह छोड़ गए। एक्टर रितेश देशमुख ने लिखाजाकिर हुसैन साहब की अपूरणीय क्षति भारत और वैश्विक संगीत समुदाय के लिए एक झटका है। अभिनेता जावेद जाफरी ने एक्स पर लिखावह व्यक्ति जो कभी भी बीट नहीं छोड़ता था, उसे अपने दिल की धड़कन छोड़नी पड़ी। करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर जाकिर हुसैन के साथ अपनी और रणधीर कपूर की एक तस्वीर साझा की करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।