बनारस की संस्कृति के प्रतीक थे ठुमरी सम्राट छन्नू लाल मिश्र

Date:

डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

ठुमरी सम्राट और भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रमुख स्तंभ छन्नूलाल मिश्र नहीं रहे. उनका अंतिम संस्कार कुछ ही समय पहले बनारस के मणिकर्णिका घाट पर किया गया. वे अपनी बेटी नम्रता मिश्रा के घर मिर्जापुर गए थे और वहीं सुबह सवा 4 बजे उन्होंने प्राण त्याग दिए.

पंडित छन्नूलाल मिश्र शास्त्रीय और अर्धशास्त्रीय संगीत को मिलाकर आम लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हुए.

वे पूर्वी ठुमरी, चैती, कजरी, दादरा, भजन और खयाल के मास्टर थे. उनकी गायकी में उल्लास और अध्यात्म का अनोखा संगम था, जो श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देता था. बनारस घराने को उन्होंने नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया.

काशी की होली, घाटों और लोक परंपराओं को उनकी गायकी ने अमर बनाया। गीत जैसेखेले मसाने में होलीउनकी पहचान बने। वे बनारस की संस्कृति के प्रतीक थे.

ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर नियमित कार्यक्रमों से उन्होंने शास्त्रीय संगीत को घरघर पहुँचाया. दुनिया भर में पर भारतीय परंपरा को प्रतिष्ठित किया.

कई बॉलीवुडफिल्मों में अपनी आवाज दी, जिससे शास्त्रीय संगीत को व्यापक दर्शकों तक पहुँचाने में मदद मिली.

छन्नूलाल जी 1936 की पैदाइश थे. कहते हैं , कि बुढ़ापा अपने आप में बीमारी ही है. उनके प्रसिद्ध तबला वादक थे, पिता बद्री प्रसाद मिश्र संगीतकार थे और वे खुद तबला वादक पंडित अनोखेलाल मिश्र के दामाद थे. उनके पुत्र रामकुमार मिश्र भी एक जानेमाने तबला वादक हैं.

जब वे छह साल के थे, तब पिता से प्रारंभिक संगीत शिक्षा ली, नौ की उम्र में उस्ताद गनी अली साहब (किराना घराने) से खयाल गायकी सीखी, और बाद में ठाकुर जयदेव सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त किया. वे किराना घराने और बनारस घराने की गायकी के प्रमुख प्रतिनिधि थे.

उनकी झोली सम्मानों से अटी रही.

2000 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 2010 में पद्म भूषण, और 2020 में पद्म विभूषण मिला था उन्हें.

वे 2014 लोकसभा चुनाव में वाराणसी से भाजपा उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावक बने, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ी थी या घटी थी, मैं नहीं कह सकता!

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वालों का निकला टीएमसी से कनेक्शन, कुंडली खंगाल रही पुलिस

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में एक नया मोड़ आ गया है।  हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कई लोगों का संबंध सोनारपुर की पूर्व टीएमसी विधायक लवली मैत्रा के साथ पाया गया है। पुलिस अब हमला करने वालों की पूरी कुंडली खंगाल रही है।