कांटा गर्ल शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन, पुलिस कर रही है मौत के कारणों की जांच

Date:

मुंबई। एक जमाने के सुपरहिट म्यूजिक वीडियोकांटा लगासे पूरे देश में पहचान बनानेवाली शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बताया जाता है कि शेफाली को शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट हुआ और मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शेफाली ने बिग बॉस 13 से भी अपनी अलग पहचान बनाई थी। कहा जा रहा है कि उन्हें पहले बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में उनके शव को कथित तौर पर पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया। उनके पति पराग त्यागी को अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया, जो टूटे हुए दिख रहे थे।

सूत्रों के अनुसार शेफाली को बेहोशी की हालत में उनके पति और एक्टर पराग त्यागी, के साथ तीन अन्य लोग शुक्रवार रात मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली जरीवाला के निधन की अचानक आई खबर ने उनके दोस्तों और फैंस को दुखी कर दिया है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना सदमा और दुख शेयर किया। अली गोनी, मीका सिंह, राजीव अदतिया, काम्या पंजाबी और कई हस्तियों ने अपना दुख व्यक्त किया और उन्हें ऑनलाइन श्रद्धांजलि दी। एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए मीका सिंह ने लिखा कि मैं बहुत सदमे में हूं, दुखी हूं और दिल भारी महसूस कर रहा हूं।

मौत की असली वजह पता लगा रही पुलिस

फिलहाल उनके निधन की असल वजह सामने नहीं आई है और इस बीच पुलिस उनके घर पहुंच गई है। मुंबई पुलिस देर रात 1 बजे शेफाली जरीवाला के घर पहुंची थी। पुलिस घर में परिवार के दूसरे सदस्यों से पूछताछ कर रही है. इसके अलावा शेफाली के घर काम करने वाली उनके कुक और मेड को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। शेफाली जरीवाला के निधन को लेकर मुंबई पुलिस ने कहाउनकी डेड बॉडी अंधेरी इलाके में उनके घर पर मिली। मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी रात 1 बजे मिली थी। उनकी डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वालों का निकला टीएमसी से कनेक्शन, कुंडली खंगाल रही पुलिस

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में एक नया मोड़ आ गया है।  हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कई लोगों का संबंध सोनारपुर की पूर्व टीएमसी विधायक लवली मैत्रा के साथ पाया गया है। पुलिस अब हमला करने वालों की पूरी कुंडली खंगाल रही है।