दिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर

Date:

दिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर

दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। आज, 13 जुलाई रविवार की सुबह उनके निधन की खबर से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Kota Srinivasa Rao Passes Away

कोटा श्रीनिवास राव ने चार दशकों से अधिक समय तक तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों के दिलों पर राज किया। वह खासकर खलनायक और हास्य भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। 2015 में भारत सरकार ने उन्हें “पद्म श्री” से सम्मानित किया था।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अभिनेता के निधन पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,

“अपनी बहुमुखी भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीतने वाले प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन अत्यंत दुखद है। चार दशकों में सिनेमा और रंगमंच में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। तेलुगु फिल्म जगत के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है।”

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 1999 में कोटा श्रीनिवास राव ने विजयवाड़ा से विधायक के रूप में जीत हासिल कर जनसेवा भी की थी। मुख्यमंत्री ने अभिनेता के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

कोटा श्रीनिवास राव का जाना भारतीय सिनेमा, खासकर दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए एक युग का अंत है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

गायक कैलाश खेर के साथ उज्जैन आई युवती चर्चा में, लोग तलाश रहे आखिर कौन है यह ‘मिस्ट्री गर्ल’

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर हाल ही में उज्जैन आए थे। वहां उन्होंने महाकाल के दर्शन भी किए। इस दौरान उनके साथ एक युवती भी थी। हमेशा उनके साथ रही। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने दोनों का एक ही साफे से स्वागत भी किया। यह युवती मंदिर में चर्चा का विषय बनी रही।