भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में रच दिया इतिहास, पहली बार टी-20 सिरीज़ में दर्ज की जीत
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ द्विपक्षीय टी-20 सिरीज़ जीतकर नया इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब भारत ने इंग्लैंड की धरती पर कोई द्विपक्षीय टी-20 सिरीज़ अपने नाम की है।

पांच मैचों की इस सिरीज़ में भारतीय टीम ने तीन मुकाबले जीतकर निर्णायक बढ़त हासिल की। हालांकि, सिरीज़ के अंतिम टी-20 मैच में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए भारत को पांच विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 167 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 20 ओवर में 168 रन बनाकर जीत दर्ज की।
बीसीसीआई वुमेन ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि भारतीय स्पिनर श्री चरणी को सिरीज़ में 10 विकेट लेने के लिए “प्लेयर ऑफ द सिरीज़” चुना गया है।


