इंदौर। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर हाल ही में उज्जैन आए थे। वहां उन्होंने महाकाल के दर्शन भी किए। इस दौरान उनके साथ एक युवती भी थी। हमेशा उनके साथ रही। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने दोनों का एक ही साफे से स्वागत भी किया। यह युवती मंदिर में चर्चा का विषय बनी रही।
बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से यह युवती जगह-जगह उनके साथ नजर आ रही थी। कैलाश खेर या उनकी टीम ने भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। सबसे खास बात यह कि वह युवती कैलाश खेर के साथ इस तरह रही जैसे कोई करीबी हो।
👉 यह भी पढ़ें:
मंदिर में साथ ही रहे दोनों
कैलाश खेर जब महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आए तो वह युवती उनके साथ ही रही। यहां तक की जब पुजारियों ने महाकाल लिखा साफा पहनाकर कैलाश खेर का स्वागत किया, तब भी वह युवती उनके साथ थी। इसके कुछ फोटो भी सामने आए हैं, जिनमें एक ही साफे में वह युवती और कैलाश खेर नजर आ रहे हैं।
महाकाल मंदिर के पुजारियों को भी नहीं पता
इस संबंध में महाकाल मंदिर के पुजारियों को भी कोई जानकारी नहीं है। वे भी आपस में सिर्फ चर्चा ही करते रहे। आमतौर पर जब कोई विशेष मेहमान आता है तो पुजारियों को यह बताया जाता है कि उनके साथ कौन-कौन है, लेकिन इस बारे में कैलाश खेर की टीम की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई।
सोशल मीडिया पर भी कोई जानकारी नहीं
कुछ लोगों ने युवती की तलाश सोशल मीडिया पर की, लेकिन वह कहीं कैलाश खेर के साथ नजर नहीं आई। कई लोग उसे एंकर और कंटेन्ट क्रिएटर बता रहे हैं। सच्चाई क्या यह तो पता नहीं, लेकिन लोग उस मिस्ट्री गर्ल की चर्चाओं में व्यस्त हैं कि आखिर वह कौन है, जिसे कैलाश खेर इतनी तवज्जो दे रहे हैं।


