अब सच्चाई देखने का वक़्त है;राहुल गांधी
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है. इस प्रदर्शन के बारे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया है. राहुल गांधी ने लिखा, ‘बीजेपी और मोदी मीडिया मिलकर कैसे झूठ का कारोबार कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था उसका सबसे बड़ा उदाहरण है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपाई तंत्र और अपराधियों के इस गठबंधन के खिलाफ हर जिले, हर तहसील में विरोध प्रदर्शन कर न्याय की आवाज बुलंद करेंगे. मोदी मीडिया द्वारा गढ़ी गई झूठी छवि से बाहर निकल कर अब सच्चाई देखने का वक्त है, डबल इंजन सरकार जंगलराज की गारंटी है.
राहुल ने कहा कहीं पेड़ से लटके नाबालिग बहनों के शव, तो कहीं इंटों से कुचलकर हत्या की वारदात. कहीं भाजपाइयों द्वारा आईआईटी-बीएचयू कैंपस में गैंगरेप का दुस्साहस, तो कहीं न्याय न मिलने पर आत्महत्या को मजबूर महिला जज.
👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का बड़ा हमला: “11 करोड़ की आय में 60 करोड़ का खर्च कैसे?”
- उत्तर प्रदेश में तूफान और बारिश का कहर: 74 लोगों की मौत, कई जिलों में मची भारी तबाही



