हाथरस भगदड़; मरने वालों की संख्या  122 हुई

Date:

हाथरस भगदड़; मरने वालों की संख्या 122 हुई

उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में सत्संग कार्यक्रम में हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 122 हो गई है. कई लोग अब भी लापता हैं.समाचार एजेंसी पीटीआई ने प्रशासन के हवाले से 122 मृतकों की लिस्ट जारी की है.मरने वालों में बड़ी तादाद में महिलाएँ हैं, जो नारायण साकार के सत्संग में आई थीं. आयोजन स्थल अलीगढ़ से एटा को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 34 पर सिकन्द्राराऊ क़स्बे से क़रीब चार किलोमीटर दूर फुलराई गांव में था.

हाथरस में सत्संग में भगदड़, 122 की मौत: अस्पताल के बाहर बिखरी लाशें |  उदयपुर किरण

चश्मदीदों और भक्तों के मुताबिक़, सत्संग समाप्त होने के बाद यहां आए श्रद्धालुओं में बाबा के चरणों की धूल इकट्ठा करने की होड़ मच गई और यही भगदड़ का कारण रही.

नारायण साकार उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व कर्मचारी रहे हैं और उनका नाम सूरज पाल हैं, उन्होंने 18 सालों तक स्थानीय खुफिया इकाई के साथ काम किया और 1990 में,जब वे एटा में तैनात थे तो स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी और नारायण साकार हरि उर्फ ​​भोले बाबा बन कर काम करना शुरू किया.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

RCB ने GT को हराकर लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीती: विराट कोहली की 75 रनों की धमाकेदार पारी

आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीत लिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली की 75 रनों की नाबाद पारी, भुवनेश्वर कुमार, रसिक सलाम और जोश हेज़लवुड की घातक गेंदबाजी, और रजत पाटीदार की कप्तानी ने आरसीबी को ऐतिहासिक जीत दिलाई।