बुलडोजर न्याय नहीं हो सकता; अखिलेश यादव
सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर पर रोक के फैसले पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बुलडोजर न्याय नहीं हो सकता.
अखिलेश यादव नेकहा, बुलडोजर असंवैधानिक था. बुलडोजर लोगों को डराने के लिए था और बुलडोज़र जानबूझकर विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए था.
उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर मैं बधाई और धन्यवाद देता हूं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खासकर बीजेपी के लोग बुलडोजर का इतना महिमामंडन कर रहे थे कि ये बुलडोज़र ही न्याय हो गया.
इनके तमाम कार्यक्रमों और रैलियों में इस बात को इतना बढ़ा-चढ़ाकर लाते थे कि भय पैदा कर सके. लोगों को डराने का बीजेपी का तरीका था
अखिलेश यादव ने साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, न्याय के सर्वोच्च आदेश ने बुलडोजर को ही नहीं बल्कि बुलडोजर का दुरुपयोग करने वालों की विध्वंसक राजनीति को भी किनारे लगा दिया है.
उन्होंने कहा, आज बुलडोजर के पहिए खुल गए हैं और स्टीयरिंग हत्थे से उखड़ गया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- MP Politics में बड़ा दावा! Mohan Yadav पर लगे आरोपों के पीछे BJP की साजिश? Akhilesh Yadav ने खोले कई राजनीतिक राज
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-कहीं जांच की रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए
- अखिलेश यादव ने साधा योगी सरकार पर निशाना, कहा-इस सरकार के लिए धर्म का मतलब धन है
- यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा-समय बिताने के लिए करना है कुछ काम
- महिला आरक्षण बिल पर संसद में बोले अखिलेश यादव-धोखे से लागू करना चाहते हैं आरक्षण, अमित शाह ने कहा- आपका बस चले तो घरों की भी जाति तय कर दें
- अखिलेश यादव ने एफसीआरए बिल को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा-इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी भाजपा



