जम्मू-कश्मीर; विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान
बुधवार को जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान हुआ. पहले चरण के मतदान में रिकॉर्ड 61.13 फीसदी मतदान हुआ. इन सभी सीटों पर मतदान के बहिष्कार और आतंकी घटना का खतरा भी था.पहले चरण के मतदान में राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 24 सीटों के लिए वोटिंग हुई. इनमें कश्मीर की 16 और जम्मू की आठ सीटें शामिल हैं.
जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पांडुरंग के पोल ने कहा, जमीनी हालात में सुधार आया है और मतदाताओं की सुरक्षा भी पुख़्ता हुई है. लोगों को भी यह समझ आ गया है कि शांति और विकास के लिए मतदान जरूरी है. यही वजह है कि मतदान में बढ़ोतरी हुई है.
पहले चरण में सबसे ज्यादा मतदान किश्तवाड़ के इंदरवाल में हुआ. यहां मतदान का आंकड़ा 82.16 फी सदी था. वहीं सबसे कम पुलवामा में 43.21 फीसदी मतदान हुआ.
👉 यह भी पढ़ें:
- नक्शे की बड़ी चूक पर नेपाल एयरलाइंस की माफी: जम्मू-कश्मीर को गलत दिखाने से उठा विवाद
- धरती कांपी: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक महसूस हुए भूकंप के झटके, कई इलाकों में दहशत
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए
- आतंक के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: जम्मू-कश्मीर में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त
- जम्मू-कश्मीर में आग का तांडव: बांदीपोरा की मेन मार्केट धधकी, श्रीनगर के जंगलों में भी लगी आग
- जम्मू-कश्मीर के चतरू वन में मुठभेड़ के दौरान जैश के दो आतंकवादी ढेर, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी



