जम्मू-कश्मीर में आग का तांडव: बांदीपोरा की मेन मार्केट धधकी, श्रीनगर के जंगलों में भी लगी आग

Date:

जम्मू-कश्मीर में आग का तांडव: बांदीपोरा की मेन मार्केट धधकी, श्रीनगर के जंगलों में भी लगी आग

गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा इलाके की मेन मार्केट में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। यह मार्केट जिले का एक प्रमुख व्यावसायिक और कमर्शियल हब मानी जाती है, जहां आग लगने से हड़कंप मच गया।

आग की सूचना मिलते ही फायर और इमरजेंसी सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने मार्केट इलाके से घना धुआं उठता देखा, जिसके बाद एहतियातन आसपास की दुकानों और इमारतों को तुरंत खाली करा लिया गया।

दमकलकर्मी आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

इससे पहले मंगलवार को श्रीनगर की जबरवान पहाड़ियां स्थित जंगलों में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और वन सुरक्षा बल की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं थीं जंगल में लगी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शुभमन गिल के शतक से IPL 2026 फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार

GT vs RR Qualifier 2 में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर IPL 2026 के फाइनल में जगह बना ली। कप्तान शुभमन गिल के विस्फोटक शतक और साई सुदर्शन की तेज अर्धशतकीय पारी ने गुजरात की जीत की नींव रखी। वहीं वैभव सूर्यवंशी के 96 रन भी राजस्थान को जीत नहीं दिला सके।