अखिलेश यादव ने साधा योगी सरकार पर निशाना, कहा-इस सरकार के लिए धर्म का मतलब धन है

Date:

लखनऊ। सपा चीफ अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए धर्म का मतलब धन है। इस सरकार में अमीर आदमी अमीर हो रहा है, जबकि गरीब आदमी गरीब होता रहा है। इस बार हम गोरखपुर में बीजेपी को जीरो पर लाने के लिए काम करेंगे। हमने गोरखपुर में नतीजे बदलने का संकल्प लिया है। बहुत जल्द पार्टी संगठन यह तय करेगा कि गोरखपुर में पार्टी की बैठक कब की जाए।

गोरखपुर में 500 प्राइमरी स्कूल बंद किए

अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर में 500 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए, जिससे सीधे-सीधे 1500 लोगों की सरकारी नौकरी छीन ली गई। गोरखपुर में दलितों के खिलाफ अपराध और पब्लिक हेल्थ को लेकर भी डेटा दिखाया। दावा किया कि गोरखपुर के नेताओं ने इस बार परिणाम बदलने का संकल्प लिया है। वहां घेरकर भाजपा को जीरो करने का काम किया जाएगा।

👉 यह भी पढ़ें:

सीसीटीवी से खुल जाएगा चढ़ावा चोरी का राज

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जहां अन्य चुनाव में बेईमानी की थी, वहां से सीसीटीवी गायब हो गए। क्योंकि सीसीटीवी से चढ़ावा चोरी का राज खुल जाएगा। हम लोगों ने समय-समय बताया कि कैसे अयोध्या में जमीन घोटाला हुआ। किस तरह उनकी दुकानें तोड़ी गईं, तो व्यापारी हमसे मिलने आए थे।

महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा हर स्तर पर घोटाला कर रही है। भ्रष्टाचार से प्रदेश की जनता त्रस्त है। जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। पीडीए समाजवादी पार्टी के साथ है, इसलिए भाजपा घबराई हुई है। भाजपा पीडीए के खिलाफ साजिश कर रही है। सरकार जानबूझकर भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक करा देती है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम मंदिर चढ़ावा चोरी, क्या इन्हें माफ कर दोगे रामजी!

अयोध्या के राम मंदिर के लिए लगभग 500 वर्षों तक संघर्ष चला। 1528 में बाबरी मस्जिद के निर्माण के बाद से ही हिंदू समाज ने इसे वापस पाने के लिए लड़ाइयां शुरू कीं। 1528 से लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक यानी 2019 तक इस मुद्दे पर सैकड़ों बार छोटे-बड़े संघर्ष और कानूनी लड़ाइयां हुईं।