अखिलेश यादव ने पिछड़ों दलितों को धोखा दिया ;केशव मौर्य
समाजवादी पार्टी की ओर से माता प्रसाद पांडेय को उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है.
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पिछड़ों दलितों को धोखा दिया है.उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कांग्रेस के मोहरा सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी की नेता प्रतिपक्ष चुनते ही असलियत सामने आने से सपा में PDA चालीसा पढ़ने वाले पिछड़ों दलितों के समर्थन से चुनकर आए नेताओं में मायूसी है. भाजपा में सबका साथ विकास और सम्मान है.
उनका इशारा समाजवादी पार्टी के पीडीए के नारे की ओर था. समाजवादी पार्टी ने लोकसभा में पीडीए यानी- पिछड़े,दलितों और अल्पसंख्यकों को तवज्जो देने की रणनीति अपनाई थी. चूंकि माता प्रसाद पांडेय ब्राह्मण हैं, इसलिए मौर्य ने अखिलेश पर निशाना साधा है.माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी अखिलेश यादव पर हमला बोला है.
👉 यह भी पढ़ें:
- MP Politics में बड़ा दावा! Mohan Yadav पर लगे आरोपों के पीछे BJP की साजिश? Akhilesh Yadav ने खोले कई राजनीतिक राज
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-कहीं जांच की रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए
- अखिलेश यादव ने साधा योगी सरकार पर निशाना, कहा-इस सरकार के लिए धर्म का मतलब धन है
- यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा-समय बिताने के लिए करना है कुछ काम
- महिला आरक्षण बिल पर संसद में बोले अखिलेश यादव-धोखे से लागू करना चाहते हैं आरक्षण, अमित शाह ने कहा- आपका बस चले तो घरों की भी जाति तय कर दें
- अखिलेश यादव ने एफसीआरए बिल को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा-इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी भाजपा



