कानपुर। समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर फिर से निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार मेरे स्नान करने पर मुझे घेर रही है। सब तो उसने धुलवा दिया। मंदिर धुलवाया, सीएम आवास धुलवाया अब मैंने गंगा में स्नान किया अब गंगा किससे धुलवाएंगे। जब कन्नौज में मंदिर में गया तो मंदिर धो दिया, मुख्यमंत्री आवास को धो दिया।
अखिलेश आज कानपुर पहुंचे थे। उन्होंने कहा सरकार ने न पिछले बजट में और न ही इस बजट में कानपुर को कुछ दिया। कानपुर पावर प्लांट को हमने खुलवाया था जो देश की अर्थ व्यवस्था में कारगर है। कानपुर आते समय देखा यहां गंगा का पानी सूख गया, मई–जून में क्या होगा पता नहीं यहां बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं। आगरा में मुख्यमंत्री गए हुए हैं यहां गंगा सूख गई, वहां यमुना सूख जाएगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- सीएम योगी ने साधा अखिलेश यादव पर जमकर निशाना, कहा- जो 12 बजे सोकर उठते हैं, उन्हें जनता का दर्द नहीं दिखता
- सीएम योगी ने हाथरस में अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा-राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बोले सीएम योग-जन आस्था से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे
- यूपी में 2027 फतह करने में जुटी भाजपा, नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे सहित कई को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- MP Politics: CM Mohan Yadav पर करोड़ों की जमीन डील का आरोप! कांग्रेस के दावों पर BJP का पलटवार, आखिर सच क्या है?
- भाजपा संगठन का यह कैसा रवैया : पार्षद जीतू यादव पर तुरंत हो गया था एक्शन, वीरेंद्र शेड़गे पर इतनी क्यों है मेहरबानी?
स्टेशन की हिंदी नहीं जानते सीएम
अखिलेश ने कहा त्रिवेणी की शुद्धता पर सेंट्रल और स्टेट का प्रदूषण बोर्ड लड़ रहा है ये। सदन में मुख्यमंत्री ने उर्दू को लेकर ऐसी बात बोली ओर स्पीकर मुस्करा रहे हैं। लोकतंत्र में इससे बड़ी शर्म की बात नहीं हो सकती। उर्दू को जिस तरह से बोला जा रहा है उसमें बहुत से शब्द है टर्किश है, जर्मन है, बाहर से लाए हुए शब्द हैं। अखिलेश ने कहा हमारे मुख्यमंत्री न स्टेशन की हिंदी जानते हैं न ही क्लच और स्टेयरिंग की हिंदी जानते हैं। इसलिए बहस करने से फायदा नहीं।



