भारत पर ट्रंप का फिर हमला: रूसी तेल खरीद जारी रहा तो देना होगा भारी टैरिफ
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखता है, तो उसे भारी टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है। ट्रंप ने फिर दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि भारत मास्को से कच्चे तेल का आयात बंद कर देगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- India-US Trade Deal: ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा, बोले- मोदी मेरे दोस्त हैं, जल्द होगी डील!
- US Tariff Shock: क्या भारत पर फिर गिरेगा Trump Tariff Bomb? अमेरिका के नए प्रस्ताव से बढ़ी व्यापार युद्ध की आशंका
- अब समझौता करना ही होगा’—ट्रंप का ईरान को सीधा संदेश, Israel-Lebanon Conflict के बीच बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या

उन्होंने कहा,पीएम मोदी ने मुझे कहा है कि रूसी तेल वाली चीज नहीं करेंगे। लेकिन अगर वो ऐसा करते हैं, तो उन्हें बहुत भारी टैरिफ चुकाना पड़ेगा।
ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की के साथ बैठक के दौरान कहा कि भारत पहले रूस से करीब 38% तेल खरीदता था, लेकिन अब पीछे हट गया है।


