कतर की कहानी, जेल से रिहा हुए नौसेना के  पूर्व अफसर की जुबानी 

Date:

कतर की कहानी, जेल से रिहा हुए नौसेना के पूर्व अफसर की जुबानी

क़तर की जेल से रिहा हुए नौसेना के पूर्व अफ़सर ने सुनाई आपबीती - प्रेस  रिव्यू - BBC News हिंदी

क़तर की जेल से रिहा होकर भारत लौटे पूर्व नेवी कमांडर अमित नागपाल का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के हस्तक्षेप के कारण ही उन्हें रिहाई मिल सकी. नागपाल ने कहा कि उन्हें कोई अंदाज़ा नहीं था कि उन्हें क़तर में क्यों गिरफ्तार किया गया. क़तर में उन पर जासूसी का आरोप लगाया गया था. अमित नागपाल ने अखबार द हिंदू की संवाददाता सुहासिनी हैदर से बात की और बताया कि कतर में बीते 18 महीनों में उन पर क्या बीती और इस बीच उनके परिवार ने क्या-कुछ झेला. वो कहते हैं कि आखिरी घड़ी तक उन्हें ये नहीं पता था कि उनका भविष्य क्या होने वाला है.

कोई प्रेसिडेंट मेडल विनर तो कोई ऑपरेशनल कमांडर... कतर में मौत की सजा पाए  नेवी के 8 पूर्व अफसर कौन हैं? - former indian navy officers death penalty  in qatar espionage charge

उन्होंने कहा 11 फरवरी को, जब तक मैं दोहा की जेल से बाहर नहीं निकला था, तब तक मुझे नहीं पता था कि मुझे आजाद किया जा रहा है. मैंने भारतीय राजदूत को अपने सामने खड़े देखा और उनसे पूछा कि क्या हम भारत जा रहे हैं. उन्होंने हां कहा. तब जाकर मुझे एहसास हुआ कि अब मुझे आज़ाद किया जाएगा. जिस तेज़ी से हमें जेल में डाला गया था उसी तेज़ी से हम जेल से बाहर निकल आए. मेरी पत्नी क़तर में मेरे साथ थीं, लेकिन उन्हें भी नहीं पता था कि आगे क्या होने वाला है. अमित नागपाल कहते हैं कि उनके साथ जो हुआ वो केवल उनके लिए सज़ा नहीं थी बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए सज़ा थी.

Indian Navy: भारत की बड़ी जीत, 8 पूर्व नौसैनिकों को कतर ने किया रिहा

अपने कतर जाने के बारे में उन्होंने बताया कि उन्होंने 1987 में एनडीए ज्वाइन की और फिर 1990 में नेवी में बतौर अफसर शामिल हुए. उन्हें कतर की नौसेना के साथ ट्रेनिंग का मौका मिला था. अपनी गिरफ्तारी के बारे में उन्होंने बताया, जिस वक्त मुझे गिरफ्तार किया गया मुझे अंदाज़ा हो गया था कि मामला गंभीर है. लेकिन मुझे यकीन था कि मैंने कुछ ग़लत नहीं किया और आज नहीं तो कल, मैं बाहर निकलूंगा. मुझे यक़ीन था कि अधिकारी हमारी बात समझेंगे इसलिए मैंने खुद पर लगे आरोपों के बारे में ज़्यादा नहीं सोचा.

खाड़ी देश कतर में भारत के नए राजदूत होंगे अनुभवी राजनयिक विपुल - Up18 News

जब हम जेल में थे दो राजदूत हमसे मिलने आए थे. हमें आखिरी के पांच-छह महीनों में क काउंसलर एक्सेस भी मिला | उन्होंने हमें भरोसा दिया. बड़ी बात ये है कि उन्होंने हमारे परिवारों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए और उसे कहा कि जब भी जरूरत पड़े वो उनसे बात कर सकते हैं. मुझे पता है कि सरकार किसी की मदद करने को कह सकती है लेकिन व्यक्ति अपने स्तर पर जो करता है वो महत्वपूर्ण होता है. राजदूत विपुल और उनसे पहले राजदूत मित्तल की टीम का रवैया बढ़िया था.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हैदराबाद। आईपीएल 2026 के तहत मंगलवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में  सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया। एसआरएच ने 243 रनों का टारगेट दिया, जवाब में डीसी निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन  ही बना पाई। बड़े स्कोर का पीछा करते हुए बुरी तरह हारी डीसी अपने होम ग्राउंड पर टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स ने धमाका शुरू किया। 8 ओवर तक सनराइजर्स का एक भी विकेट नहीं गिरा और उन्हें पहला झटका 97 के स्कोर पर लगा, जब ट्रैविस हेड 26 गेंद में 37 रन बना अक्षर पटेल की गेंद पर कैच दे बैठे। 10 ओवर के खत्म होने तक सनराइजर्स ने अच्छे रन रेट के साथ 104 रन बना दिए। पहला विकेट लेने के बाद भी एसआरएच का खेल धुआंधार चलता रहा। अभिषेक शर्मा और कप्तान इशान किशन के व्यक्तिगत प्रदर्शन के कारण खेल में एसआरएच को मजबूत पकड़ मिली। अभिषेक का कैच नीतीश राणा ने 86 रन पर छोड़ा। 14वें ओवर में 3 छक्के और एक चौका लगा के मात्र 47 गेंदों में अभिषेक शर्मा ने शतक लगाया। ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसी ओवर में दुर्भाग्य से इशान किशन को नीतीश राणा ने रन आउट कर दिया। 17 ओवर के खत्म होते तक एसआरएच ने 200 का आंकड़ा पार कर दिया। डीसी की तरफ से गेंदबाजों का कोई योगदान नहीं रहा। सब ने भर-भर के रन दिए और एक विकेट बस अक्षर पटेल ने लिया। एसआरएच ने मात्र 2 विकेट गंवा के 242 का विराट स्कोर खड़ा कर दिया। अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों में 135 रन बनाए। आखिरी ओवर में 18 रन निकालने वाले हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों में 37 रन बनाए। डीसी से राणा ने बनाया सबसे ज्यादा रन एसआरएच के विशाल स्कोर को चेज़ करने के लिए डीसी ने शुरुआत की और अच्छे रन रेट से खेलने का लक्ष्य रखा। तीसरे ओवर में  डीसी को बड़ा झटका लगा और उनके शानदार बल्लेबाज निसांका 8 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए कप्तान केएल राहुल और नितीश राणा ने अच्छी साझेदारी की और अच्छे रन भी जोड़े, लेकिन  साकिब हुसैन की गेंद पर केएल राहुल, अभिषेक शर्मा को कैच दे बैठे। 107 पर 2 विकेट स्कोर बोर्ड पर दिखा रहा था तभी आया 11वां ओवर ईशान मलिंगा का जिन्होंने डीसी के जीतने के सपने को चकनाचूर कर दिया। पहले बॉल में नीतीश राणा का विकेट चला गया, जिन्होंने 57 रन बनाए और दूसरी बॉल पर राणा की जगह ऐ डेविड मिलर भी आउट हो गए। ईशान मलिंगा हैट्रिक से चूक गए,  लेकिन डीसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जब 25 गेंद पार 77 रन चाहिए थे तब डीसी का पांचवा विकेट गिरा। बाउंड्री लगाने के चक्कर में ट्रिस्टन स्टब्स 27 रन बना के कैच आउट हो गए। जैसे-जैसे गेंद और रन के बीच की दूरी बढ़ती गई, डीसी का जीतना नामुमकिन हो गया। एसआरएच ने डीसी को इस रोमांचक मैच में 47 रनों से हराया।