टैरिफ विवाद: ट्रंप की धमकी पर भारत का सख़्त जवाब, विपक्ष ने भी साधा निशाना

Date:

टैरिफ विवाद: ट्रंप की धमकी पर भारत का सख़्त जवाब, विपक्ष ने भी साधा निशाना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ बढ़ाने की बात कही, जिसके तुरंत बाद भारत सरकार ने आधिकारिक बयान जारी कर जवाब दिया।

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी बोले- पीएम मोदी की यह बात सुनकर पाकिस्तान की  बांछें खिल गई होंगी - congress leader manish tiwari on airstrike after bjp  claims - AajTak

मनीष तिवारी का ट्रंप को करारा जवाब

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, जो हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत का पक्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रख चुके हैं, ने एक्स पर ट्रंप को टैग करते हुए लिखा आपके देश ने 1971 में बंगाल की खाड़ी में सातवां बेड़ा भेजा था, जिससे कि हम दक्षिण एशिया के राजनीतिक नक्शे को बदल न सकें। हमने इसका सामना किया।”

उन्होंने लिखा हम एक राष्ट्र के तौर पर आपके टैरिफ की धमकी से उबरने में सक्षम हैं। इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद।”

ग़ौरतलब है कि ट्रंप भी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट का अंत अकसर “ध्यान देने के लिए धन्यवाद” जैसे जुमलों से करते हैं, जिस पर मनीष तिवारी ने व्यंग्य किया।

ट्रंप का आरोप और टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ट्रुथ सोशल पर लिखा भारत न सिर्फ़ रूस से बड़ी मात्रा में तेल ख़रीद रहा है, बल्कि ख़रीदे गए इस तेल का एक बड़ा हिस्सा खुले बाज़ार में बेचकर भारी मुनाफ़ा भी कमा रहा है। उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि यूक्रेन में रूस की वॉर मशीन कितने लोगों को मार रही है। इसी कारण, मैं भारत पर टैरिफ को बढ़ाने जा रहा हूं।”

इससे पहले भी, 30 जुलाई को ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी।

इस पूरे घटनाक्रम से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में एक बार फिर तनाव की स्थिति बनती दिख रही है, जिसे लेकर भारतीय राजनीतिक हलकों में भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।