नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट संकट के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान आया है। पीएम मोदी ने भारत के सभी नागरिकों से पेट्रोलियम उत्पादों का संयम के साथ इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत बड़े पैमाने पर ईंधन आयात करता है, इसलिए पेट्रोल, डीजल और गैस का सोच-समझकर इस्तेमाल करना जरूरी है। पीएम ने एक साल तक सोना नहीं खरीदने की भी अपील की है।
पीएम मोदी ने तेलंगाना में विकास कार्यों के उद्घाटन के अवसर संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि आज समय की मांग है कि पेट्रोल-डीजल और गैस जैसी चीजों का बहुत संयम से इस्तेमाल किया जाए। हमें आयात किए जाने वाले पेट्रोलियम उत्पादों का इस्तेमाल सिर्फ जरूरत के अनुसार करना चाहिए। इससे न सिर्फ विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि युद्ध के दुष्प्रभाव भी कम होंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सरकार से पूछा सवाल-जब कच्चे तेल की कीमतें घट रही हैं तो पेट्रोल-डीजल के भाव कम क्यों नहीं कर रही सरकार?
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर किया वार, कहा-मोदी भारत और ट्रंप दुनिया को कर रहे बर्बाद
- नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार
- पश्चिम बंगाल दिवस पर बंगाल में पीएम मोदी, 820 करोड़ की सौगात देते हुए बोले-दशकों के कुशासन से मुक्त हुआ प्रदेश
- फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिले पीएम मोदी, उठाया नाविकों की सुरक्षा का मामला
- फ्रांस में इटली की पीएम मेलोनी से फिर मिले प्रधानमंत्री मोदी, मेलोडी मूमेंट की भी हुई चर्चा
पीएम ने की वैकल्पिक ऊर्जा की चर्चा
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत रिन्यूएबल और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सौर ऊर्जा के उत्पादन में भारत दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल हो चुका है। साथ ही पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा देकर आयात होने वाले ईंधन पर निर्भरता कम करने की दिशा में भी अभूतपूर्व प्रगति हुई है।
पीएम ने बताई ऊर्जा रणनीति
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का पहला लक्ष्य हर घर तक एलपीजी पहुंचाना था और अब सस्ती पाइप्ड गैस (पीएनजी) आपूर्ति के विस्तार पर तेजी से काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार सीएनजी आधारित इकोसिस्टम को भी सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है, ताकि ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाई जा सके।
कोरोना काल का रुटीन अपनाने की अपील
पीएम मोदी ने देश से कोरोना के समय जो रूटीन अपनाया गया था, उसी पर जोर देने को कहा है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे एक साल तक सोना न खरीदें। कोरोनाकाल के दौरान हमने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया था। हमने इसकी आदत डाल ली थी। आज भी समय की मांग है कि हम उन व्यवस्थाओं को फिर से प्राथमिकता दें।
दुनिभार में पेट्रोल-डीजल महंगे
पीएम ने कहा कि पिछले दो महीने से चल रही मिडिल ईस्ट जंग का असर काफी ज्यादा हुआ है। इसका असर दुनिया सहित भारत पर पड़ा है। उन्होंने कहा है कि दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल महंगे हो चुके हैं। ईंधन की बचत करना बेहद ही जरूरी है।



