ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर की हमले की कोशिश, निशाने पर थे सैन्य ठिकाने

Date:

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्ता ने भारत के 15 शहरों पर हमले की कोशिश की है। 07-08 मई 2025 की रात को ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का प्रयास था।

बताया जाता है कि भारतीय सेना ने इन हमलों को यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बेअसर कर दिया। इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं जो पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करते हैं। आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया है। भारत ने इस हमले का जवाब उसी अंदाज़ में, उतनी ही तीव्रता के साथ और उसी क्षेत्र में दिया। आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई एयर डिफेंस रडार और सिस्टम्स को निशाना बनाया।

एलओसी पर लगातार हो रही फायरिंग

पाकिस्तान द्वारा सीमा पर लगातार फायरिंग की जा रही है। कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, मेंढर, राजौरी जैसे क्षेत्रों में पाकिस्तान ने मोर्टार और हैवी आर्टिलरी से गोलीबारी की है। इसमें 16 निर्दोष भारतीय नागरिकों की जान चली गई, जिनमें तीन महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं।

गुरदासपुर में रात में नहीं जलेंगी लाइट

सरकार ने पाकिस्तान की कोशिशें देख पंजाब के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में रोजाना रात को ब्लैक आउट का फैसला लिया है। गुरदासपुर जिले में अगले आदेश तक रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट लागू रहेगा। पूरा जिला रात को अंधेरे में डूबा रहेगा। गुरदासपुर पाकिस्तान बॉर्डर के सटा हुआ है। यह आदेश भारतपाक सीमा पर संवेदनशील माहौल के कारण भारत सरकार और पंजाब सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार सिविल डिफेंस एक्ट 1968 के तहत आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गुरदासपुर की तरफ से जारी किया गया है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related