ऑपरेशन सिंदूर के बाद अलर्ट हुआ भारत, 27 एयरपोर्ट 10 मई तक रहेंगे बंद, आज 430 फ्लाइट्स कैंसिल

Date:

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत अलर्ट पर है। इसका सबसे ज्यादा असर हवाई यात्रा पर पड़ा है। उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भारत के कुल 27 एयरपोर्ट को शनिवार 10 मई की सुबह 5:29 बजे तक बंद कर दिया गया है।

इसके कारण एयर ट्रैफिक में बारी रुकावट है। विमान कंपनियों ने गुरुवार को 430 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है। भारत में श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलवारा, पठानकोट, भुंतर, शिमला, गग्गल, धर्मशाला, किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, मुंद्रा, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर, कांडला, केशोद, भुज, ग्वालियर और हिंडन एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। इससे पहले बुधवार को करीब 250 उड़ानें रद्द की गई थीं। एयर इंडिया ने बताया कि अमृतसर जाने वाली उसकी दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। अमेरिकी एयरलाइंस ने भी दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली अपनी फ्लाइट रद्द कर दी। वहीं अधिकतर विदेशी एयरलाइंस अब पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं। इसकी जगह वे अपनी उड़ानों को मुंबई और अहमदाबाद के ऊपर से होकर जाने वाले सुरक्षित रास्तों से भेज रही हैं।

इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर जैसी कंपनियों ने इसको लेकर सार्वजनिक सूचना जारी की है। अमृतसर और दिल्ली आनेजाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी असर पड़ा हैकुछ उड़ानों को रद्द कर दिया गया है तो कुछ का रूट बदल दिया गया है। इन एयरलाइनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यात्रियों को उड़ानें प्रभावित होने की जानकारी दी और सतर्क रहने को कहा है। एयर इंडिया ने अपनी एक जानकारी में बताया है कि उन्होंने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए आनेजाने वाली सभी उड़ानें 7 मई को दोपहर 12 बजे तक रद्द कर दिया है। स्पाइसजेट ने भी इसी तरह की चिंता जताते हुए एक घोषणा में कहा कि धर्मशाला, लेह, जम्मू, श्रीनगर और अमृतसर से आनेजाने वाली सभी उड़ानें अगली सूचना तक रद्द की गई हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related