खराब मौसम के कारण मोदी का रद्द हुआ सिक्किम दौरा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया सम्बोधित, पाक को भी दिया कड़ा संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खराब मौसम के चलते सिक्किम का दौरा रद्द करना पड़ा और वे गंगटोक में सिक्किम राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल नहीं हो सके। इसके बजाय उन्होंने बागडोगरा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिक्किम की जनता को संबोधित किया।
👉 यह भी पढ़ें:
- India-US Trade Deal: ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा, बोले- मोदी मेरे दोस्त हैं, जल्द होगी डील!
- अब समझौता करना ही होगा’—ट्रंप का ईरान को सीधा संदेश, Israel-Lebanon Conflict के बीच बड़ा खुलासा
- कर्नाटक में सत्ता बदलाव की अटकलें तेज़: सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार की ‘ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी’ ने दिया एकजुटता का संदेश
- पटना में गंगा नदी में बड़ा हादसा: तेज हवा में पलटी नाव, दो की मौत, पांच अब भी लापता

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सिक्किम की पर्यटन विविधता की तारीफ करते हुए हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब समझ गया है कि वह भारत से मुकाबला नहीं कर सकता। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में उसने देख लिया कि भारत की ताकत क्या है।
मोदी ने कहा, “सिक्किम के लोग पर्यटन की ताकत को अच्छी तरह समझते हैं। पर्यटन सिर्फ मनोरंजन नहीं, यह विविधता का उत्सव है। लेकिन आतंकियों ने जो पहलगाम में किया, वह केवल भारतीयों पर हमला नहीं था — वह मानवता की आत्मा और भाईचारे की भावना पर हमला था।”
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं और भारतीय समाज को बांटने की साजिश रची, लेकिन आज पूरा देश पहले से कहीं ज्यादा एकजुट है। भारत ने आतंकियों और उनके सरपरस्तों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए करारा जवाब दिया।
प्रधानमंत्री ने बताया कि आतंकी अड्डों के तबाह होने से बौखलाए पाकिस्तान ने हमारे नागरिकों और सैनिकों पर हमले की कोशिश की, लेकिन उसकी पोल खुल गई। उन्होंने कहा, “हमने उनके कई एयरबेस तबाह कर यह दिखा दिया कि भारत कब, क्या, कितना तेज़ और कितना सटीक कर सकता है।”
PM मोदी ने अपने संदेश में यह भी दोहराया कि भारत की सुरक्षा और संप्रभुता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा, और देश आतंकवाद के खिलाफ अपने रुख में पूरी तरह अडिग है।


