भारत के खिलाफ बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, दिल्ली-कोलकाता में फ्री कश्मीर का पोस्टर लगाने वाले 8 संदिग्ध गिरफ्तार

Date:

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से पुलिस ने 8 संदिग्धों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकवादी संगठनों की शह पर भारत में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश की जा रही थी।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और कोलकाता के कई इलाकों में फ्री कश्मीर और कश्मीर में जनसंहार बंद करो जैसे पोस्टर लगाने की घटना के बाद जांच शुरू की गई थी। इसके तहत एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क तक पहुंच गई है। इस पूरे ऑपरेशन में अब तक कुल 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है 6 तमिलनाडु से और 2 पश्चिम बंगाल से हैं। बताया जाता है कि पोस्टर लगाने की घटना के बाद संदिग्ध तुरंत दिल्ली और कोलकाता से निकलकर अपनेअपने ठिकानों पर लौट गए थे। इस मामले में सबसे पहले मालदा से दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, जिनसे पूछताछ और मोबाइल डेटा एनालिसिस के आधार पर तमिलनाडु में सक्रिय मॉड्यूल का पता चला। इसके बाद तिरुप्पुर जिले के उथुकुली (2), पल्लडम (3) और तिरुमुरुगनपूंडी (1) स्थित गारमेंट यूनिट्स पर छापेमारी करते हुए छह और आरोपियों को पकड़ा गया। तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई है। इनमें से अधिकांश के बारे में पता चला है कि वे बांग्लादेशी नागरिक हैं और भारत में फर्जी आधार कार्ड नकली पहचान के जरिए रह रहे थे। सभी को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि इनका संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से था। कुछ संदिग्ध हाल ही में बांग्लादेश भी गए थे, जहां वे सक्रिय आतंकी नेटवर्क के संपर्क में आए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।