नागपुर में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन के बाद भड़की हिंसा, कई इलाकों में लगाया कर्फ्यू

Date:

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा भड़क जाने के कारण कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग कर रहे हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सोमवार को यह अफवाह फैली कि पवित्र पुस्तक को जला दिया गया। इसके बाद से तनाव फैल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब 7:30 बजे महल के चिटनिस पार्क इलाके में झड़पें हुईं, जिसमें पुलिस पर पत्थर फेंके गए। इसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। बाद में यह अशांति कोतवाली और गणेशपेठ तक फैल गई, जो शाम को और बढ़ गई। जमकर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी हुई। इसमें कई वाहन, दुकान और घर क्षतिग्रस्त हो गए। रात 8 से 8:30 बजे के बीच चरम पर थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों को हस्तक्षेप करना पड़ा। रात 10.30 बजे से 11.30 बजे के बीच ओल्ड भंडारा रोड पर भी झड़प हुई, जिसके दौरान भीड़ ने कई वाहनों को आग लगा दी। इस दौरान घरों और एक क्लिनिक में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया।

एक अफवाह के बाद भड़की हिंसा

हिंसा दोपहर बाद उस समय शुरू हुई, जब बजरंग दल के सदस्यों ने महल में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के पास प्रदर्शन किया। अफवाह फैली कि विरोध प्रदर्शन के दौरान धर्मग्रंथ को जलाया गया, जिससे मुस्लिम समुदाय में आक्रोश फैल गया। शाम को गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में पवित्र ग्रंथ को जलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में पुलिस ने रातभर चलाए गए तलाशी अभियान में अब तक 30 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

इन इलाकों में लगाया गया है कर्फ्यू

नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रविंदर कुमार सिंगल के मुताबिक नागपुर शहर में हिंसक घटना के बाद कोतवाली, गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामबाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। सभी से शांति बनाए रखने की पुलिस ने अपील की है। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू कर दी गई है। मेडिकल इमरजेंसी सेवा को छोड़कर 5 से अधिक लोगों के जमा होने पर पूरी तरह से रोक है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।