भोपाल इंदौर के पैटर्न पर अब मुंबई में बम की धमकी से मचा हड़कंप: पासपोर्ट कार्यालय में 19 जहरीले बम होने का दावा, जांच में कुछ नहीं मिला
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला परिसर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को हड़कंप मच गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Punjab Secretariat Bomb Threat: एक ई-मेल से मचा हड़कंप! सचिवालय में बम की धमकी के बाद हाई अलर्ट
- IPL 2026 Final के बाद बड़ा खतरा! Gujarat Titans Team Bus में लगी आग, खिलाड़ियों की जान पर बन आई?
- लेबनान में बढ़ा युद्ध का खतरा: इजराइल ने बड़े इलाके को घोषित किया ‘युद्ध क्षेत्र’, लोगों को तुरंत खाली करने का आदेश
- CBSE मार्किंग पोर्टल पर बड़ा सवाल! कांग्रेस का दावा — हैकर के पास था ‘मास्टर पासवर्ड’, छात्रों के नंबर तक बदलने की थी पहुंच
यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी, जिसमें दावा किया गया कि पासपोर्ट कार्यालय और उसके शौचालयों में सायनाइड गैस से भरे 19 बम रखे गए हैं, जो दोपहर 1:30 बजे फटने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस बल और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंच गया।
सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत पूरे परिसर को खाली कराकर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान इमारत की लॉबी, मुख्य प्रवेश द्वार, आने-जाने के रास्तों, आसपास के पेड़-पौधों और पूरे क्षेत्र की बारीकी से जांच की गई।
हालांकि, गहन जांच के बाद किसी भी प्रकार की संदिग्ध या खतरनाक वस्तु नहीं मिली, जिससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
बताया गया कि बुधवार को ऐसे तीन अलग-अलग ईमेल भेजे गए थे, जिनमें यह धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, आतंकवाद निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा इकाइयों के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया।
फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सतर्क बनी हुई है। संदिग्ध ईमेल आईडी की जांच के लिए साइबर पुलिस की मदद ली जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
साथ ही पासपोर्ट कार्यालय के सुरक्षा कर्मियों को भी अलर्ट रहने और सभी सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।


