सरके चुनर’ गीत पर बढ़ा विवाद: राष्ट्रीय महिला आयोग ने कलाकारों को भेजा समन
‘सरके चुनर तेरी सरके’ गीत को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है।
आयोग ने अभिनेत्री नोरा फतेही, अभिनेता संजय दत्त , गीतकार रकीब आलम, निर्माता वेंकट के. नारायण और निर्देशक किरण कुमार को समन जारी कर आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा है।
आयोग के अनुसार, पहली नजर में यह गीत यौन उत्तेजक, आपत्तिजनक और अभद्र प्रतीत होता है, जो भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी कानून और बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों के प्रावधानों का उल्लंघन कर सकता है। इसलिए इस मामले को गंभीरता से लिया गया है।
सभी संबंधित लोगों को 24 मार्च, मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। आयोग ने यह भी साफ किया है कि यदि वे उपस्थित नहीं होते हैं, तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।
इसके अलावा नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन ने भी इस मामले में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गूगल इंडिया को नोटिस जारी किया है।
यह गीत आने वाली फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का हिस्सा है। विवाद बढ़ने के बाद निर्माताओं ने इसे यूट्यूब से हटा दिया है। गीत को लेकर नोरा फतेही और संजय दत्त को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि इस गीत को गायिका मंगली ने आवाज दी है, इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और संगीत अर्जुन जन्या ने तैयार किया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Japan Mosque Controversy: पाकिस्तानी राजदूत ने किया उद्घाटन, अब गिराए जाने का खतरा! अवैध निर्माण ने खड़ा किया बड़ा विवाद
- कोहली-हेड विवाद के बाद बढ़ी कड़वाहट, ट्रैविस हेड की पत्नी बोलीं — “परिवार तक को निशाना बनाया जा रहा”
- Kerala CM Controversy: ‘वायनाड अगला अमेठी बनेगा’ पोस्टरों से बढ़ी कांग्रेस की टेंशन, राहुल-प्रियंका निशाने पर
- पुतिन की बड़ी चेतावनी: ईरान संघर्ष बढ़ा तो दुनिया को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत


