महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा-छावा फिल्म ने लोगों को औरंगजेब के खिलाफ भड़काया

Date:

मुंबई। नागपुर हिंसा को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि ऐसा लगता है कि यह हिंसा सुनियोजित थी। सीएम ने कहा कि छावा फिल्म ने लोगों के औरंगजेब के खिलाफ गुस्से को भड़काया है, लेकिन सभी को राज्य में शांति बनाए रखनी चाहिए।

विधानसभा में नागपुर मुद्दे पर बोलते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि पुलिस पर हमले को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद अफवाह फैली कि धार्मिक सामग्री को जलाया गया। ऐसा लगता है कि यह सुनियोजित हिंसा थी, लेकिन किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।

पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंघल ने मंगलवार को बताया कि नागपुर शहर में हुई हिंसा के सिलसिले में 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है और पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं। सोमवार शाम को मध्य नागपुर में हिंसा भड़क उठी, जिसमें पुलिस पर पथराव किया गया। यह अफवाह फैली कि मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए प्रदर्शन के दौरान पवित्र पुस्तक को जलाया गया।

विपक्ष इस मुद्दे पर न करे राजनीति

नागपुर के प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए माहौल को खराब किया गया और उन्होंने विपक्ष से मामले का राजनीतिकरण करने की अपील की। पुलिस आयुक्त और जिला कलेक्टर के साथ समीक्षा बैठक करने वाले बावनकुले ने सभी समुदायों के सदस्यों से सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि गृह विभाग की ओर से कोई चूक नहीं हुई। पुलिस हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच ढाल बनकर खड़ी रही, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।