भाजपा की रितु तावड़े बनीं मुंबई की नई मेयर, शिवसेना के संजय घाडी को मिली डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी

Date:

मुंबई। लंबे समय से बीएमसी पर कब्जे की आस लगाई बैठी भाजपा को आखिरकार सफलता मिल ही गई है। चुनावों में बंपर जीत के बाद भाजपा की रितु तावड़े को मुंबई का मेयर चुन लिया गया है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता संजय घाडी डिप्टी मेयर का पद संभालेंगे।

उल्लेखनीय है कि किसी भी पार्टी ने इन दोनों उम्मीदवारों के खिलाफ कैंडिंडेट खड़ा नहीं किया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस दौरान सभागृह में मौजूद रहे। उन्होंने महापौर रीतू तावड़े और उप महापौर संजय घाड़ी को बधाई दी। बता दें कि 44 साल बाद बीएमसी में भाजपा का मेयर बना है।

रितु तावडे 2012 से लगातार 3 बार बीजेपी की कॉर्पोरेटर हैं। वे तीनों बार अलग अलग वार्ड से चुनीं गईं हैं। 2012 में पहली बार 127 से, 2017 में 121 से और 2026 के बीएमसी चुनाव में वे पूर्वी उपनगर घाटकोपर के वार्ड नंबर 132 से निर्वाचित हुईं। इससे पहले वे बीएमसी की शिक्षा समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। रितु तावड़े मराठा समुदाय से आती हैं, लेकिन गुजराती बहुल वार्ड में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है। वर्तमान में महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय हैं।

संजय घाड़ी के राजनीतिक करियर की जड़ें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) में रही हैं। वह राज ठाकरे के काफी करीबी माने जाते थे और पार्टी की स्थापना के समय से ही उनके साथ मजबूती से जुड़े रहे थे। मनसे के बाद उन्होंने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थामा और बतौर कॉर्पोरेटर अपनी पहचान बनाई। धीरेधीरे अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर वह शिंदे गुट की शिवसेना में एक प्रमुख चेहरा बनकर उभरे। उनके पिता का नाम शंकर यशवंत घाड़ी है। वह एक साधारण परिवार से आते हैं। लोगों के बीच में वे अपनी सादगी जनता के बीच सक्रियता के लिए जाने जाते हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली-गुरुग्राम में आग का कहर: झुग्गियां जलकर राख, तीन की मौत, कई बेघर

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 37डी में मंगलवार देर...