लोकसभा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का सरकार पर जोरदार हमला, कहा-आपने भारत को बेच दिया

Date:

नई दिल्ली। लोकसभा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी सरकार को घेरते हुए कहा कि क्या आपको शर्म नहीं आती। मैं कह रहा हूं कि आपने भारत को बेच दिया है। हमारी भारत माता को बेच दिया है। क्या आपको शर्म नहीं आती। प्रधानमंत्री ने भारत को इसलिए बेच दिया, क्योंकि उनकी गर्दन पर चोक (पकड़) कर लिया गया है। इनकी गर्दन फंसी है, इसलिए देश को बेच रहे हैं। पीएम की आंखों में डर दिख रह है।

उन्होंने कहा कि आपने हमारे किसानों को कुचलने के लिए अमेरिकी कृषकों के लिए भारत के बाजार खोल दिए हैं। यानी हम एक तूफान झेल रहे हैं। आप यह स्वीकार कर रहे हैं। क्या मतलब है कि अमेरिका हमसे कहे कि आप किससे तेल खरीदेंगे, किससे नहीं। क्या मतलब है अगर अमेरिका हमसे कहे कि आप पर इतना टैरिफ कब बढ़ेगा और कब कम होगा। यानी उन्होंने ऊर्जा और वित्त को हथियार बना लिया है। आप किस तरह इस सदन में आकर इस ट्रेड डील के बारे में बात कर सकते हैं।

बजट में आज की चुनौतियों का कोई जिक्र नहीं

राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमारी दूसरी ताकत हैं हमारे किसान, जो खाना देते हैं। हमारे पास खाना प्रचुर मात्रा में है। तीसराहमें देश को चलाने के लिए ऊर्जा की जरूरत है। इन तीनों को बचाना आधुनिक समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बजट इन चीजों की पहचान तो करता है। वह कहता है कि हम खतरनाक समय में जा रहे हैं। वह जानता है कि भूराजनीतिक स्थिति खतरनाक हो रही है। ऊर्जा और वित्त को हथियार बनाया जा रहा है। लेकिन बजट में इसके लिए कोई हल नहीं है। बजट सिर्फ किसी आम बजट की तरह ही है। इसमें इनकी सुरक्षा के लिए कुछ नहीं दिया गया है। बजट में आज की चुनौतियों पर बात ही नहीं है।

हमारे डाटा ट्रेड पर अमेरिका को नियंत्रण दे दिया

ट्रेड डील पर उन्होंने आगे कहा कि आपने एक अच्छी डील की है। जो चीज भारत को 21वीं सदी में सुपर पावर बना सकती है,आइये जानते हैं कि सरकार ने उसके साथ क्या किया है। मोदी सरकार ने हमारे डाटा ट्रेड पर अमेरिका को नियंत्रण दे दिया है। अमेरिका को मुक्त एक्सेस दे दिया है। अमेरिका को अब किसी भी सोर्स कोड को बताने की छूट भी दी गई है। राहुल गांधी ने कहा कि शुरुआत में अमेरिका हम पर तीन फीसदी टैरिफ लगाता था, अब वह 18 फीसदी टैरिफ लगाता है। अमेरिका से हमारा आयात 46 अरब डॉलर से बढ़कर 146 अरब डॉलर होने वाला है।

हम किससे तेल खरीदें, अमेरिका फैसला करता है

राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमारी ताकतवर टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर 18 फीसदी टैरिफ लग रहा है। अगर बांग्लादेश अमेरिका से कॉटन इंपोर्ट करता है तो उस पर शून्य टैरिफ लगेगा। यानी हमारे कपड़ा उद्योग तो गया। अब अमेरिका फैसला करता है कि हम किससे तेल खरीदेंगे। रूस और ईरान किससे खरीदेंगे, यह सब फैसले अमेरिका करता है, हमारे प्रधानमंत्री नहीं करते।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोहनलाल ने फिल्म L366 का शीर्षक और नया पोस्टर किया जारी, ‘अथिमनोहरम’ रखा नाम

कोच्चि। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल ने आखिरकार...