कोच्चि। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल ने आखिरकार 15 अप्रैल 2026 को अपने प्रशंसकों को खुशखबरी दी। उन्होंने अपनी फिल्म L366 के नाम की घोषणा की और इसका पोस्टर जारी कर दिया है। हालांकि रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन फिल्म का नाम ‘अथिमनोहरम’ रखा गया है। मोहनलाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर साझा किया और निर्देशक थारुन मूर्ति और निर्माता आशिक उस्मान के नाम का उल्लेख किया।
निर्देशक थारुन मूर्ति और मोहनलाल पहले ही एक क्राइम एक्शन ड्रामा फिल्म ‘थंडरम’ में साथ काम कर चुके हैं, जो एक बड़ी हिट साबित हुई थी। मोहनलाल की कुछ बड़ी फिल्में आने वाली हैं, जिनमें सुपरस्टार ममूटी के साथ ‘पैट्रियट’ और ‘दृश्यम 3’ शामिल हैं। मोहनलाल के नए पोस्टर ‘अथिमनोहरम’ की खबर से प्रशंसक बेहद उत्साहित और खुश हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- आज से सिनेमाघरों में दो भूतों का कब्जा, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के साथ हॉलीवुड की हॉरर-साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘द ममी’ का भी जलवा
- हंसी और डर का डबल धमाका : अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला के पेड प्रीव्यू ने एक्साइटमेंट बढ़ाया
- फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ में मेजर शैतान सिंह भाटी की दास्तान
- बकवास फिल्में सिर्फ हिन्दी में ही नहीं बनतीं-तू तू, तू तू तारा, देख न लेना ये कांतारा


