मुंबई। रविवार को आईपीएल 2026 के तहत खेले गए दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 18 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 222 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। उनके लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 71 रनों की नाबाद पारी खेली।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार और विराट कोहली की अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 240 का स्कोर खड़ा किया है। फिल सॉल्ट ने पहले ही ओवर से टोन सेट किया। उन्होंने 36 गेंदों में 6 चौके, 6 छक्कों के दम पर 78 रनों की पारी खेली। इसके बाद क्रीज पर आए पाटीदार ने छक्कों की बरसात कर दी। पाटीदार ने 20 गेंदों में 4 चौके, 5 छक्कों के दम पर 53 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए। अंत में टिम डेविड ने 16 गेंदों में नाबाद 34 रनों की पारी खेली। आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए मुंबई को 241 रन का टारगेट दिया। 241 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई 5 विकेट पर 222 रन ही बना पाई और 18 रन से मैच हार गई। शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 71 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 40 रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने 37 रनों का योगदान दिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- MI vs PBKS Highlights: तिलक वर्मा की तूफानी पारी से मुंबई इंडियंस की रोमांचक जीत, पंजाब की लगातार पांचवीं हार
- RCB vs KKR IPL 2026: विराट कोहली के तूफानी शतक से RCB की धमाकेदार जीत, पॉइंट्स टेबल में पहुंची टॉप पर
- GT vs SRH: गुजरात टाइटन्स की 82 रन से धमाकेदार जीत, SRH की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप
- PBKS vs DC Highlights: अक्षर पटेल और डेविड मिलर की तूफानी पारी से दिल्ली कैपिटल्स की रोमांचक जीत


