नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाली नववर्ष ‘पोइला बोइशाख’ के अवसर पर बंगाल की जनता को बधाई दी है। इसी बहाने उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला भी बोला है। उन्होंने केंद्र सरकार पर लोगों के वोट देने का अधिकार छीनने का आरोप लगाया।
ममता बनर्जी ने एक्स पर राज्य के लोगों को बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि नए साल की इस सुबह में हर किसी का जीवन दुखों से मुक्त हो। उन्होंने कामना की कि इस नई पुकार के साथ हर इंसान का मन पवित्रता से भर जाए। ममता ने केंद्र सरकार पर जनता के वोट देने के अधिकार को कम करने का आरोप लगाया। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दें। ममता ने कहा कि हमारा बंगाल कला और संस्कृति का केंद्र होने के साथ-साथ सभी धर्मों के बीच सद्भाव की धरती भी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- टीएमसी नेताओं पर हमले के खिलाफ ममता को नहीं मिली प्रदर्शन की इजाजत, अब केंद्र सरकार को दी कड़ी चेतावनी
- भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी, एक्स पोस्ट में भाजपा को कोसा
- हार के बाद ममता का बड़ा संदेश, बोलीं– जाना है तो जाएं, तृणमूल फिर खड़ी होगी
- वकील के रूप में अदालत पहुंचीं ममता बनर्जी: चुनावी हिंसा और मतगणना विवाद पर उठाएंगी सवाल
ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ बुरी ताकतें बंगाल को भ्रष्ट करने के लिए खड़ी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे शासक लोगों के अधिकार छीन रहे हैं, जिन्हें सबक सिखाना जरूरी है। ममता बनर्जी ने लोगों से विभाजनकारी और तानाशाही प्रवृत्तियों को रोकने का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने अपील की कि इस शुभ दिन पर हम सब मिलकर एक शपथ लें। हमें हर तरह की संकीर्ण सोच की दीवारों को तोड़कर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोई भी विभाजनकारी ताकत हमारी शांति, पारंपरिक सद्भाव और दोस्ती के बंधन को नहीं तोड़ पाएगी। ममता आने वाले विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जोड़ा फूल के निशान पर वोट दें। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि तृणमूल कांग्रेस के सभी उम्मीदवार भारी अंतर से जीत हासिल करेंगे।


