महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, पहली सूची में फडणवीस-बावनकुले सहित 99 उम्मीदवार

Date:

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची थोड़ी देर पहले जारी कर दी है। इसमें 99 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर दक्षिणपश्चिम और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि जिन 99 सीटों पर प्रत्याशी उतारा है उसमें नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट सबसे ऊपर है। यह सीट 2009 अस्तित्व बनी थी, तब से यहां देवेंद्र फडणवीस का ही कब्जा है। इस बार भी भाजपा ने उन्हें यहीं से टिकट दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखऱ बावनकुले कामठी से और राज्य सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर से मैदान में उतारा गया है। पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया अशोक चव्हाण को भोकर से उम्मीदवार घोषित किया गया है। अशोक चव्हाण भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पहली सूची में मुंबई के अधिकांश विधायकों टिकट मिला है। संतोष रावसाहेब दानवे को भोकरदन, मिहिर कोटेचा को मुलुंड, राम कदम को घाटकोपर पश्चिम, आशीष शेलार को वांद्रे पश्चिम, मंगल प्रभात लोढा को मालबार हिल, चंद्रकांत पाटिल को कोथरूड, सुभाष देशमुख को सोलापुर दक्षिण और नितेश राणे को कंकावली से टिकट दिया गया है।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Prime Minister Modi को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, फेसबुक पोस्ट पर लिखा-  स्टेडियम की छत बंद कर दी जाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 9 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा रहे हैं। उनके दौरे से पहले ही सोशल मीडिया पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी के बाद ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।