महाराष्ट्र में मंत्रियों को विभाग आवंटन में देरी पर आदित्य ठाकरे का सवाल
मुंबई के वर्ली से शिवसेना (उद्धव गुट) के विधायक आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में मंत्रियों को विभाग न मिलने के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन है, लेकिन अब तक नए मंत्रियों को विभाग आवंटित नहीं किए गए हैं।
आदित्य ठाकरे ने लिखा, विधायकों और विधान पार्षदों (एमएलसी) को यह समझ नहीं आ रहा कि वे जनता की समस्याओं को किसके सामने रखें। महायुति के सहयोगियों में इतनी अराजकता है। शपथ लेने वालों में इतना लालच है कि नागरिकों की सेवा करने के बजाय वे विभागों की लड़ाई में व्यस्त हैं। यह दिए गए जनादेश का अपमान है।
गौरतलब है कि 15 दिसंबर को महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं अजित पवार शपथ ग्रहण कर चुके थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- पाकिस्तानी हॉकी टीम के भारत आने की अनुमति पर भड़के आदित्य ठाकरे, कहा-यह देश का दुर्भाग्य है
- भाषा और खान-पान पर विवाद: आदित्य ठाकरे का बीजेपी पर निशाना
- दिशा सालियान मामले में नए आरोप: पिता ने आदित्य ठाकरे की जांच की मांग की
- दिशा सालियान के पिता पहुंचे बांबे हाईकोर्ट, बेटी की मौत की फिर से जांच के साथ ही आदित्य ठाकरे पर एफआईआर दर्ज करने की मांग


