पाकिस्तानी हॉकी टीम के भारत आने की अनुमति पर भड़के आदित्य ठाकरे, कहा-यह देश का दुर्भाग्य है

Date:

मुंबई। भारत सरकार ने पाकिस्तान की हॉकी टीम को हॉकी एशिया कप 2025 के लिए भारत आने की अनुमति दे दी है। शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने इस पर कड़ी आपत्ति ली है। आदित्य ने कहा कि शिवसेना एक ही पार्टी है, जो बारबार कह रही है कि जब तक पाकिस्तान आतंक विरोधी कोई कार्रवाई नहीं करता, तब तक पाकिस्तान से कोई नाता जुड़े। इस देश का दुर्भाग्य यही है कि जिस मुद्दे पर बीजेपी चुनाव जीतने की कोशिश करती है, उसी विषय पर अब पीछे जाती दिख रही है।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि बीसीसीआई भी भारतपाकिस्तान एशिया कप के लिए हामी भरने की तैयारी कर रहा है। जब तक पाकिस्तान आतंकवाद पर निर्णायक और सार्वजनिक कार्रवाई नहीं करता, तब तक हम पाकिस्तानी टीम को भारत कैसे आने दे सकते हैं? पहलगाम आतंकी हमले को कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन उस हमले के ज़िम्मेदार आज भी खुलेआम घूम रहे हैं। हमले के ज़ख्म अभी भी ताज़ा हैं। देश उस खौफनाक हमले से अब तक उबर नहीं पाया है। आदित्य ने कहा कि क्या यह जरूरी नहीं कि भारत अब एक कठोर और स्पष्ट नीति घोषित करे, जब तक पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ ठोस और पारदर्शी कदम नहीं उठाता, तब तक उसे किसी भी अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन का हिस्सा नहीं बनने दिया जाएगा? अब वक्त सिर्फ शब्दों का नहीं, एक निर्णायक राष्ट्रवादी नीति का है।

आदित्य ने कहा कि 3-4 महीने पहले जब पाकिस्तान ने पहलगाम में हमला किया था, तब हम सबने मिलकर तय किया था कि पाक से कोई रिश्ता नहीं रखेंगे। शिवसेना एक ही पार्टी है, जो बारबार कह रही है कि जब तक पाकिस्तान आतंक विरोधी कोई कार्रवाई नहीं करता, तब तक पाकिस्तान से कोई नाता जुड़े। हालांकि, इस देश का दुर्भाग्य यही है कि जिस मुद्दे पर बीजेपी चुनाव जीतने की कोशिश करती है, उसी विषय पर अब पीछे जाती दिख रही है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि आज कहते हैं कि हम बांग्लादेश के साथ नहीं खेलेंगे। जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हुए थे, तो बांग्लादेश को चावल भेजा गया था। बांग्लादेश को हमारे यहां बुलाया था और टेस्ट मैच खेली गई थी। आज आप देखिए, जिस देश से हमारे देश के खिलाफ आतंकवादी कार्रवाई हो रही, उसी पाकिस्तान के साथ हॉकी खेलना चाहते हैं और फिर यूएई में जाकर क्रिकेट खेलना चाहते हैं। ये दो बातें क्यों हो रही हैं?

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शनिवार को कश्मीर घाटी में 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र बदाखशान प्रांत में था, जो भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार, यह भूकंप सुबह साढ़े आठ  बजे के आसपास आया और इसकी गहराई लगभग 190 किलोमीटर थी। इसके निर्देशांक 36.55 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.92 डिग्री पूर्वी देशांतर दर्ज किए गए। हालांकि इस बार किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इसने क्षेत्र की संवेदनशीलता को फिर उजागर कर दिया है। कश्मीर घाटी लंबे समय से भूकंप संभावित क्षेत्र रही है और यहां अतीत में कई विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं। 2005 का कश्मीर भूकंप सबसे भयावह घटनाओं में से एक था, जिसकी तीव्रता 7.6 रही और इसमें 80 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई। इस भूकंप का केंद्र मुजफ्फराबाद में था, जहां भारी तबाही हुई थी। उरी और आसपास के इलाकों में भी व्यापक नुकसान हुआ था।