उज्जैन। उज्जैन के तराना में गुरुवार रात को हुआ विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार दोपहर फिर बवाल हो गया। उपद्रवियों ने एक बस सहित कई दुकानों में आग लगा दी।हालात तब और बिगड़ गए, जब लोग एक–दूसरे पर पथराव करने लगे। इस बीच पुलिस से बहस भी हुई। पथराव में एक युवक घायल हुआ है। वहीं पुलिस ने मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि तराना में गुरुवार रात को एक युवक से मारपीट के बाद दो समुदाय आमने–सामने आ गए और 11 बसों में तोड़फोड़ की गई थी। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सुबह फिर से तराना थाने का घेराव किया। उन्होंने मांग की कि आरोपियों का जुलूस निकालें और उनके घर तोड़ें। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। सुरक्षा के नजरिए से शुक्रवार को बाजार बंद रखा गया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
👉 यह भी पढ़ें:
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर दिग्विजय सिंह का भाजपा पर हमला, कहा-12 करोड़ लोगों के चंदे का कहां है हिसाब, चंपत राय को बताया बेईमान
- क्या ‘बच्चा’ ही रहेगा अपना इंदौर, पहले मुंबई का था, अब……
- US-Iran Deal के बाद नया बवाल! Hormuz Strait पर ईरान वसूलेगा फीस? क्या फिर बढ़ेगा Middle East Tension और Oil Crisis?
- विमान में हंगामा: महुआ मोइत्रा ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, कार्रवाई की उठी मांग
- वाराणसी में अंबेडकर के झंडे और पोस्टर को लेकर आज फिर बवाल, पथराव में फटा एसीपी का सिर, दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल
- उज्जैन…CM ने स्व. गुरकीरत सिंह को दी श्रद्धांजलि
जुमे की नमाज के बाद मचा बवाल
ज्जैन के तराना में शुक्रवार दोपहर फिर तनाव फैल गया। नमाज के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में दो समुदाय आमने–सामने आए, मारपीट–पथराव हुआ और एक बस में आग लगा दी गई। हालात संभालने एसपी प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे, भारी पुलिस बल तैनात है। शुक्रवार दोपहर को जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी यह समझ रहे थे कि पूरा मामला शांत हो गया है तभी तकिया मोहल्ला क्षेत्र बस स्टैंड में 50 से 60 लोगों ने जमकर बवाल मचाया। इस दौरान मारपीट और पथराव किए जाने की बात भी सामने आई है। क्षेत्र में दोनों समुदाय के लोग आमने–सामने हो गए थे जिसे तो पुलिस ने रोक दिया, लेकिन इसी बीच किसी व्यक्ति ने यहां खड़ी एक बस में आग लगा दी। बस में आग लगाए जाने की जानकारी जैसे ही लोगों तक पहुंची वैसे ही क्षेत्र में फिर स्थिति बिगड़ गई।



