भोपाल के किसान महाचौपाल में बोले राहुल गांधी-पीएम मोदी ने किसानों को अमेरिका के हाथों बेच दिया

Date:

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज मंगलवार को भोपाल में कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान महाचौपाल में शामिल हुए। उन्होंने भारत-यूएस ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि इस डील के माध्यम से पीएम मोदी ने किसानों को अमेरिका के हाथों बेच दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में मुझे चीनी घुसपैठ पर बोलने से रोका गया। हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों को अमेरीका के हाथों बेच दिया। किसानों को खत्म कर दिया। राहुल ने कहा कि कि राजनाथ सिंह, पीएम को फोन करते हैं। पीएम ने उनसे बात नहीं की। वो छिप गए अपने कमरे में और रक्षा मंत्री से कहते हैं कि आर्मी चीफ को बताओ जो वो उचित समझें वो करें। आर्मी चीफ अपनी किताब में लिखते हैं कि उस दिन मुझे हिंदुस्तान की सरकार ने अकेला छोड़ दिया। राहुल ने कहाकि मैं संसद में ये बोलने की कोशिश कर रहा था, बोलने नहीं दिया गया। नरेंद्र मोदी ने अमित शाह की तरफ देखा और शाह खड़े हो गए। मुझे बाेलने नहीं दिया गया।

राहुल बोलेपीछे नहीं हटेगी कांग्रेस

राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील में प्रधानमंत्री ने देश को बेच दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते से देश का डेटा सौंपा गया, किसानों, टेक्सटाइल उद्योग और रोजगार को नुकसान पहुंचाया गया, जो शर्म की बात है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अमेरिका में अडानी से जुड़े मामलों को लेकर प्रधानमंत्री चिंतित हैं और 14 महीनों से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

खड़गे बोलेपीएम नरेंद्र मोदी डरपोक हैं

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी जैसा प्रधानमंत्री आज तक नहीं देखा। मोदी आज आंख में आंख मिलाकर बात नहीं कप पाते। अपनी बात नहीं रखते। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर पाते। सिर्फ बात करते हैं। मन की बात करते हैं। नरेंद्र मोदी डरपोक पीएम हैं। वह सिर्फ कांग्रेस को डराने का काम करते हैं, लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है। खड़गे ने नरेंद्र मोदी को सरेंडर मोदी करार दिया। उन्होंने देश को बेच दिया। किसानों के साथ छल किया। मोदीजी रोज उठकर चाय पर बात करते थे, तो क्या देश को बेचने की बात करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related