कैबिनेट के विवाद पर बोले प्रहलाद पटेल-यह भाजपा सरकार की कैबिनेट है, यहां अंगूठा लगाने का काम नहीं होता

Date:

-नितिन जैन

इंदौर। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कैबिनेट में किसी विवाद या एकरूपता न होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार की कैबिनेट है, यहां सिर्फ अंगूठा नहीं लगाया जाता। उन्होंने कहा कि वित्तीय मामलों पर सामान्य चर्चा होती ही है।

पटेल प्रदेश में मोहन सरकार के एक साल पूरा होने पर आज इंदौर में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि आपने और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट में उज्जैन की सड़कों को लेकर सवाल उठाया था। क्या कैबिनेट में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। इस तरह की खबरें भी अखबारों में छपी हैं। इस पर पटेल ने कहा कि किस ने क्या छापा, इसे झगड़ा मत बनाइए। यहां कोई विवाद नहीं है। वित्तीय मामलों में सामान्य चर्चा होती ही है। जब भी कैबिनेट के सामने वित्तीय मामलों की जानकारी दी जाती है। मैं सदैव पूछता हूं। मैं यह मानता हूं कि वित्तीय अनुशासन बना रहना चाहिए। पटेल ने कहा कि जब मुख्यमंत्री को कोई आपत्ति नहीं तो फिर क्यों बात उठाई जा रही।

केंद्र सरकार के नार्म्स के अनुसार ही लोन

जब पटेल से पूछा गया कि आजकल प्रदेश सरकार लोन पर लोन लेती जा रही है, उन्होंने कहा कि यह एक भ्रम फैलाया जा रहा है। हम हमेशा भारत सरकार के नार्म्स के भीतर ही रहते हैं। वित्ती संकट पर भी उन्होंने गोलमोल ही जवाब दिया। जब उनसे पूछा गया कि सीएम डॉ.मोहन यादव भी लाडली बहना योजना का जिक्र कर वित्तीय भार की बात कह चुके हैं तो पटेल ने कहा कि जो कल्याणकारी नीतियां हैं उन्हें जारी रखते हुए हम विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उसके लिए हम अतिरिक्त प्रयास कर रहे हैं। पटेल ने इस दौरान प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई में दहशत: अभिनेत्री के घर दोबारा बम की धमकी, जांच में निकला झूठा अलर्ट

दक्षिण भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री तृषा कृष्णन के...

अंडमान सागर में दर्दनाक हादसा: 250 से अधिक रोहिंग्या और बांग्लादेशी लापता, बच्चों की भी आशंका

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार,...