सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

Date:

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 15 अप्रैल को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी नजर आई।  बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स 1,293.76 अंक की भारी बढ़त के साथ 78,141.33 के स्तर पर जा पहुंचा। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 366.30 अंक  उछलकर 24,208.95 के स्तर को पार कर गया।

बाजार में यह तेजी जारी रही और सुबह 9.16 बजे सेंसेक्स 1318 अंक की तेजी के साथ 78,166.50 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 381.70 अंक ऊपर जाकर  24,224.35 अंक पर ट्रेड कर रहा था। बाजार में तेजी के कारण बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 9.25 लाख करोड़ रुपये बढ़कर ₹457.73 लाख करोड़ पहुंच गया। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर आज हरे निशान में खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा 4 फीसदी तेजी आई है। अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, कोटक बैंक और एसबीआई में भी तेजी दिखी। आज चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। बाजार के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 2,327 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि केवल 377 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 154 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स में आज 2% की शानदार तेजी देखी गई। बैंकिंग सेक्टर में यूनियन बैंक (3.44%), इंडसइंड बैंक (3.41%) और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (3.08%) ने बाजार को लीड किया। एविएशन सेक्टर में इंडिगो के शेयर में 4.54% की तूफानी तेजी देखी गई। इसके साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, श्रीराम फाइनेंस और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल रहे। इसक विपरित इतनी डॉ. रेड्डीज लैब्स, ओएनजीसी और कोल इंडिया जैसे शेयरों में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली-गुरुग्राम में आग का कहर: झुग्गियां जलकर राख, तीन की मौत, कई बेघर

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 37डी में मंगलवार देर...