राहुल गांधी के अंगूठा काटने वाले बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा-कांग्रेस के समय तो सिखों के गले काटे गए

Date:

नई दिल्ली। लोकसभा में संविधान को लेकर चल रही बहस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि आप लोग भी एकलव्य की तरह युवाओं का अंगूठा काट रहे हैं। इस पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये अंगूठा काटने की बात करते हैं, लेकिन इनके समय में सिखों के गले काटे गए। ये संविधान जेब में लेकर घूमते हैं, लेकिन कभी इसका पालन नहीं किया। कांग्रेस शासनकाल में संविधान का गला घोंटा गया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये जो संविधान दिखाते हैं, इनको यह भी नहीं पता कि इस किताब में पन्ने कितने हैं। कभी राहुल जी इस किताब को खोलकर पढ़ तो लो। संविधान में लिखा है कि संविधान बनने के बाद से ही विधायिका और न्यायपालिका के बीच तनातनी रही। संविधान ने ही देश को बचाया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी एक बार संविधान को पढ़कर देखें तो दिखेगा कि उनके परिवार ने कैसे इसकी धज्जियां उड़ाई हैं। इन्होंने संविधान को तारतार किया। देश से माफी मांगिए। संविधान में कांग्रेस ने बारबार संशोधन किया। संविधान की ही ताकत थी जिसने इंदिरा गांधी को इमरजेंसी को खत्म किया। इसी संविधान की प्रस्तावना पर लिखा है। अनुराग ठाकुर ने कहा राहुल गांधी जिस संविधान का पॉकेट संस्करण रखते हैं, उसका संकलन वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायण ने किया है। इसी किताब में गोपाल शंकरनारायण ने नेहरू जी की विचारधारा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बीआर आंबेडकर, सरदार पटेल और के एम मुंशी के संविधान का श्रेय दिया है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।