मोहन सरकार की कर्मचारियों पर मेहरबानी, 9 साल के इंतजार के बाद पदोन्नति का रास्ता हुआ साफ, कैबिनेट में कई और फैसले भी हुए

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने अधिकारियों व कर्मचारियों पर मेहरबानी दिखाई है। मध्यप्रदेश में 9 साल बाद सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों को प्रमोशन मिलेगा। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लग गई है। प्रमोशन में आरक्षण का भी ध्यान रखा जाएगा। निर्णय के पुनर्विलोकन के लिए रिव्यू डीपीसी की व्यवस्था भी की गई है। पदोन्नति समिति को शासकीय सेवक की उपयोगिता निर्धारण करने का अधिकार दिया गया है।

सभी पक्षों की सहमति से तैयार हुआ फॉर्मूला

तीन महीने पहले सीएम डॉ.मोहन यादव ने सभी पक्षों की सहमति से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने की बात कही थी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रमोशन का फॉर्मूला तैयार करना शुरू किया और दो से ज्यादा बार मुख्यमंत्री के सामने इसका प्रेजेंटेशन पेश किया गया। इस दौरान सपाक्स और अजाक्स के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सरकार द्वारा तैयार फॉर्मूले का प्रेजेंटेशन दिया। 10 जून को हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के सामने भी इसका प्रजेंटेशन पेश किया गया था। इसके बाद अब इसे मंजूरी के लिए आज की कैबिनेट बैठक में लाया गया। इसे लेकर सोमवार देर रात तक मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के कार्यालयों के बीच गहन मंथन चलता रहा।

459 नए सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे

पीएम जनमन योजना के तहत 49 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों को मंजूरी दी गई है। इनमें 449 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 459 सहायिका के पद भरे जाएंगे। 26 पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजर) की भर्ती भी होगी। ये केंद्र सहरिया और बैगा जैसी जनजातियों के क्षेत्रों में खुलेंगे। इस योजना पर 143 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिसमें केंद्र सरकार 72 करोड़ और राज्य सरकार 70 करोड़ देगी। यह योजना 2025-26 से 2030-31 तक चलेगी।

मूंग और उड़द की खरीदी एमएसपी पर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार किसानों से ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीदी करेगी। केंद्र सरकार से अनुमति मिलने की बात कही गई है। मूंग का एमएसपी 8682 रुपए/क्विंटल – 36 जिलों में खरीदी होगी। उड़द का एमएसपी 7400 रुपए/क्विंटल – 13 जिलों में खरीदी होगी। खरीदी की अवधि 7 जुलाई से 6 अगस्त तक तय की गई है।

बैठक में और क्या-क्या हुआ

-विद्युत पारेषण कंपनी की 5163 निर्माणाधीन योजनाओं को मंजूरी दी गई है।

-उज्जैन में गंगा दशमी पर वेलनेस पर आधारित बड़ा आयोजन हुआ। इसी कड़ी में 27 जून को रतलाम में एमएसएमई डे पर रोजगार और उद्योग से जुड़ा कार्यक्रम होगा।

-7 जुलाई को लुधियाना में एमएसएमई पर सेशन होगा, जिसमें सीएम यादव शामिल होंगे।

-लाड़ली बहना योजना की महिलाओं को रक्षाबंधन पर 250 रुपए अतिरिक्त दिए यानी कुल 1500 रुपए दिए जाएंगे।

-21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारी की जाएगी। योग दिवस 100 से ज्यादा देशों में मनाया जाएगा। हर जिले में मंत्री और विधायक को योग कार्यक्रम में शामिल होना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

महिला आरक्षण पर मायावती का तीखा प्रहार: विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों पर साधा निशाना

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत...