भोपाल। पुलिस मुख्यालय ने केएफ रुस्तमजी पुरस्कार की सूची जारी कर दी है। पुलिस मुख्यालय ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के दो अफसरों और एक कार्यवाहक निरीक्षक को रिवाल्वर देने का फैसला किया है। इन्हें परम विशिष्ट श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया है। इमसें इंदौर के लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही अति विशिष्ट श्रेणी में एक इंस्पेक्टर और एक प्रधान आरक्षक को बारह बोर की गन और प्रमाण पत्र देने का फैसला किया गया है। इनके अलावा 45 पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को 50 हजार रुपए की राशि और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
गृह विभाग द्वारा जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को रिवाल्वर और 12 बोर गन देने का फैसला किया गया है, उनमें राजेश सहाय पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर, राजेश तिवारी पूर्व एडिशनल एसपी और ओमप्रकाश चौगड़े कार्यवाहक निरीक्षक सतना शामिल हैं। इन तीनों को परम विशिष्ट श्रेणी में रिवाल्वर और प्रमाण पत्र मिलेंगे। वहीं अति विशिष्ट श्रेणी में मनोज शर्मा निरीक्षक पीएचक्यू, ज्योति तिवारी कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सागर को एक 12 बोर की गन और प्रमाण पत्र मिलेगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई
- Raisen-Bhopal National Highway पर बड़ा हादसा, दो बसों की टक्कर में पांच की मौत, 35 यात्री घायल
- मध्यप्रदेश में 48 लाख निजी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराएगी सरकार, आठवीं तक के बच्चों को मिलेगी सिली हुई ड्रेस
- ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली, सीबीआई ने कई दिनों तक की है पूछताछ


