शहर के आसपास के 29 गांवों के सीवेज के कारण गंदी होती हैं इंदौर की नदियां, नगरीय प्रशासन विभाग के एसीएस ने कहा-जल्द होगा इसका निराकरण

Date:

इंदौर। इंदौर की कान्ह और सरस्वती नदी को साफ करने पर अब तक करोड़ों रुपए की कई योजनाएं लागू की जा चुकी हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। नगरीय प्रशासन विभाग के एसीएस संजय दुबे शनिवार को इंदौर में नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि शहर के आसपास के 29 गांवों का सीवेज अभी भी नदियों में जा रहा है। इसका निराकरण जल्द ही किया जाएगा।

दूरगामी लक्ष्यों पर होगा काम

एसीएस दुबे ने कहा कि इंदौर एक ब्रांड के रूप में उभर चुका है। इसलिए हम लोग सोच रहे हैं कि हम दूरगामी लक्ष्य रखें, जिनकी अपेक्षा हमसे कोई नहीं करता है। भले ही वह शासन की नीति नहीं हो, लेकिन पूरे प्रदेश और देश को उदाहरण प्रस्तुत कर सकें। उदाहरण के तौर पर हम यह चुनौती लें कि हम अपने शहर को स्लम फ्री बनाने का प्रयास करेंगे। हम इस बात की चुनौती लें कि हम एनर्जी एफिशिएंसी पर देश की सबसे अच्छी म्यूनिसपल कारपोरेशन बनेंगे।

एक बूंद गंदा पानी भी दूसरे शहर को न जाए

एसीएस दुबे ने कहा कि हम इस बात की चुनौती लें हम पर्यावरण को सुधारने के लिए सबसे अच्छी म्यूनिसिपल बॉडी बनने की कोशिश करेंगे। क्या हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि हमारे शहर से एक बूंद गंदा पानी भी किसी और नदी-नाले या दूसरे शहर में नहीं जाएगा। यह हमारे लिए सिहंस्थ की दृष्टिकोण से भी आवश्यक होगा। हम हर योजना में दूरगामी लक्ष्य स्थापित करना चाहते हैं।

खर्च कम कर आय के स्रोत बढ़ाएंगे

दुबे ने कहा कि हम अपने व्यय को कम कर आय के स्रोतों को बढ़ाना चाहते हैं। ऐसे कई विषयों पर चर्चा हुई है और सहमति भी बनी है। अब इस पर आगे काम किया जाएगा। हमने अधिकारियों से कहा है कि वे जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर इस पर सुझाव लें। 11-12 अगस्त को राज्य स्तर पर बैठक कर इसकी समीक्षा की जाएगी। इसके बाद इसे अमली जामा पहनाया जाएगा।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Kharge ने पीएम मोदी को बताया था आतंकवादी नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की चुनाव आयोग से शिकायत की है। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू और निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में भाजपा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से मिला। Kharge के बयान पर दर्ज की शिकायत -प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित रूप से दिए गए बयान को लेकर आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। -भाजपा नेताओं ने इसे गंभीर और निंदनीय मामला बताते हुए निर्वाचन आयोग से हस्तक्षेप की मांग की। Kharge ने पूरे देश का अपमान किया है -मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल दुख और आक्रोश के साथ आयोग के समक्ष पहुंचा। -रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया है। -प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है। Kharge की सीतारमण ने भी की निंदा -केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के समक्ष यह मुद्दा उठाया है कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता जैसे वरिष्ठ पद पर बैठे व्यक्ति ने बेहद निंदनीय शब्दों का इस्तेमाल किया है। -सीतारमण ने कहा कि यह बयान किसी निजी बातचीत में नहीं, बल्कि चुनावी राज्य चेन्नई में मीडिया को संबोधित करते हुए दिया गया, जहां प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा गया। ऐसी भाषा का इस्तेमाल कांग्रेस का पैटर्न है -निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना एक पैटर्न बन चुका है। -सीतारमण ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बार-बार इस तरह की भाषा का प्रयोग करती है और उसके व्यवहार में कोई बदलाव या सुधार नहीं आया है।