इंदौर में चार किलोमीटर और आगे बढ़ी मेट्रो, ट्रायल रन पूरा, अब रेडिसन चौराहे तक ट्रेन चलाने की तैयारी

Date:

इंदौर। इंदौर में शुक्रवार को मेट्रो का चार किलोमीटर का ट्रायल रन किया गया। अब तक 10 किलोमीटर से ज्यादा का ट्रायल रन हो चुका है। बताया जा रहा है कि जल्द ही गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक ट्रायल रन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि दो साल पहले छह किलोमीटर का ट्रायल रन हुआ था। जिसे प्रायोरिटी कॉरिडोर का एक सेक्शन कहा जाता है। इस पर यात्रियों के लिए ट्रेन का संचालन हो रहा है। मेट्रो प्रबंधन के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु ग्रोवर ने बताया कि अब तक कुल 10 किलोमीटर से ज्यादा का ट्रायल रन हो चुका है। आने वाले दिनों में गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का 17 किलोमीटर तक ट्रायल रन होगा। इसके बाद सीएमआरस से एनओसी मिलने के बाद इसे यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा।

शुक्रवार को मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन एमआर-10 बस स्टेशन तक होना था, लेकिन एक किलोमीटर पहले ही ट्रेन फिर लौट गई। पहली बार ट्रेन ने दस किलोमीटर तक का सफर तय किया। इस कारण ट्रेन की गति दस किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई। अब धीरेधीरे स्पीड बढ़ाकर ट्रायल रन किया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा विशेषज्ञों से चार किलोमीटर तक के रन की अनुमति मिली थी। इससे पहले अफसर 17 किलोमीटर तक ट्रॉली रन चार बार कर चुके है।

अगले साल तक रेडिसन तक चलेगी मेट्रो

वर्तमान में मेट्रो का संचालन छह किलोमीटर तक ही हो रहा है। अगले साल तक मेट्रो के संचालन रेसिसन चौराहे तक करने की योजना है। वर्तमान में मेट्रो को यात्री नहीं मिल हे हैं, लेकिन अगर रेडिसन तक चलाया जाएगा तो यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। बताया जाता है कि पांच से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों का काम बाकी है, जिसे जल्द पूरा करने की कोशिश है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related